शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है. डंकी से एक दिन बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार रिलीज हुई. जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. वहीं शाहरुख खान की डंकी 2023 में उनकी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. किंग खान की फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
बिजनेस के मामले डंकी हिट हुई है, लेकिन शाहरुख खान की स्टारडम के मामले में यह फिल्म फ्लॉप है. यह दावा किया है खुद को फिल्म क्रिटिक्स मामने मानने वाले बॉलीवुड एक्टर केआरके (कमाल आर खान) ने. केआरके बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर जानकारी शेयर करते रहते हैं. साथ ही वह फिल्मों को लेकर अपनी राय भी बताते रहते हैं. केआरके ने कहा है कि कमाई के मामले में डंकी हिट है लेकिन शाहरुख खान की स्टारडम के मामले में यह एक फ्लॉप फिल्म है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2nd weekend nett business of film #Dunki 7+9+12= ₹28Cr!
— KRK (@kamaalrkhan) January 1, 2024
Total - ₹183Cr! Lifetime box office will be ₹200Cr!
As per investment it's a hit. And as per stardom of #SRK it's a flop.
केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'फिल्म डंकी का दूसरे वीकेंड का नेट बिजनेस 7+9+12= 28 करोड़ रुपये रहा है! कुल - 183 करोड़ रुपये है! लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस होगा 200 करोड़ रुपये है! निवेश के हिसाब से यह हिट है. और शाहरुख खान के स्टारडम के अनुसार यह फ्लॉप है.' सोशल मीडिया पर केआरके के यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं