टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, जो कि पीरियड गैंगस्टर फिल्म है. इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं. जबकि कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है, जिसकी चर्चा पिछले काफी दिनों से हो रही है. फिल्म की टक्कर 19 मार्च को धुरंधर 2 से होने वाली है, जिसके चलते मूवी और भी खास बन जाती है. लेकिन हाल ही में केआरके ने फिल्म की रिलीज से 20 दिन पहले ही टॉक्सिक का रिव्यू कर दिया है.
केआरके ने दिया टॉक्सिक का रिव्यू
एक्स पर केआरके यानी कमाल आर खान ने लिखा, मेरे एक दोस्त ने एडिटिंग रुम में टॉक्सिक देख ली है और उसके मुताबिक यह भारत में बनीं अब तक की सबसे बेकार फिल्म है क्योंकि यह 500 करोड़ के बजट में है और 30 मिनट भी इस फिल्म को देखना मुश्किल है. एक्टर यश ने इस फिल्म में सब किया है.
One of my friend watched film #toxic in editing room and according to him, it's the worst film ever made in India. Because it's ₹500CR+ budget Film and difficult to watch even for 30 minutes. Actor @TheNameIsYash has done everything of this film.
— KRK (@kamaalrkhan) February 26, 2026
टॉक्सिक के सपोर्ट में आए इंटरनेट यूजर्स
इस पोस्ट को देखते ही एक्स यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा,अगर वह बकवास कह रहे हैं तो इसका मतलब कि फिल्म बेस्ट होने वाली है. अब तक यह हम समझ चुके हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, अगर आप ने फिल्म को ऑफिशियली नहीं देखा है तो फिल्म को बकवास कहना आपकी नियत को दिखाता है ना कि फिल्म की क्वालिटी को. हाइप और नफरत अटेंशन दिखाती है. सच रिलीज के बाद ही बाहर आएगा.
टॉक्सिक के बारे में
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 19 मार्च को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में यश को राया और टिकट के डबल रोल में देखा जाएगा. जबकि कियारा आडवाणी को नादिया, नयनतारा को गंगा, हुमा कुरेशी को एलिजाबेथ, तारा सुतारिया को रेबेक्का, रुकमणि वसंत को मेलिसा के रोल में देखा जाएगा. वहीं टोविनो थॉमस, अक्षय ओबरॉय, सुदेव नय्यर अहम किरदार में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- Toxic Teaser: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है टॉक्सिक टीजर, राया बोला- 'जब मैं बोलूं खतम, तो खतम'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं