विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2022

Video: दुल्हन ने पंजाबी सॉन्ग 'चिट्टा कुक्कड़' पर डांस करते हुए की एंट्री, फैंस बोले- शानदार परफॉर्मेंस

Video: वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन लोकप्रिय पंजाबी लोक गीत चिट्टा कुक्कड़ पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दुल्हन एक खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही है, वह परफेक्ट कोरियोग्राफी और खूबसूरत मुस्कान के साथ गाने पर थिरकती दिख रही है.

Video: दुल्हन ने पंजाबी सॉन्ग 'चिट्टा कुक्कड़' पर डांस करते हुए की एंट्री, फैंस बोले- शानदार परफॉर्मेंस
Video: दुल्हन ने पंजाबी गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

शादी किसी के भी जीवन में खास मौका होता है और इस मौके पर दोस्त -यार, भाई –बहन सभी खूब मस्ती करते हैं. शादियों में सभी मजे मस्ती करना चाहते हैं. ऐसे कई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो काफी मजेदार हैं और यूजर्स इन्हें देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते. शादियों में डांस बेहद खास होता है और खासकर दुल्हन की सहेलियों और दुल्हें के दोस्तों की. ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन लोकप्रिय पंजाबी लोक गीत चिट्टा कुक्कड़ पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दुल्हन एक खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही है, वह परफेक्ट कोरियोग्राफी और खूबसूरत मुस्कान के साथ गाने पर थिरकती दिख रही है.  वह बेहद खूबसूरती के साथ डांस कर रही है औऱ मेहमान उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं. दुल्हन का अपनी शादी पर यह डांस परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर जसमीत कैर ने शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है, शादी पर दुल्हन ने डांस करते हुए की एंट्री. दुल्हन का यह मनमोहक डांस फैंस का दिल जीत रहा है. यह वीडियो वायरल हो गया है, और नेटिज़न्स से बहुत प्यार मिला है. लोग इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dulhan Ka Dance, Punjabi Song Chitta Kukkad, Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral, Bride Groom Cute Dance Video, Bride Dance Entry, Bride Dance Video Viral, Dulha Dulhan Shadi Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com