विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की सैटर्डे को दहाड़, 9 दिनों में एक के बाद एक तोड़े रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: CJP प्रदर्शन के बीच भी दर्शकों के बीच भी अजय देवगन की दृश्यम 3 की दहाड़ देखने को मिली है, जिसने सैटर्डे को नौंवे दिन भी धमाकेदार कलेक्शन किया है. 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की सैटर्डे को दहाड़, 9 दिनों में एक के बाद एक तोड़े रिकॉर्ड
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9 दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: दृश्यम 3 यानी दृश्यम द कन्क्लूजन की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसने CJP आंदोलन के बावजूद दूसरे वीकेंड पर खूब कमाई हासिल की है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शनिवार को दोपहर 3:30 बजे मुंबई और दिल्ली में आंदोलन देखने को मिला था, जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी मूवमेंट के समर्थन में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए था. हालांकि इसका असर दृश्यम 3 की कमाई पर नहीं पड़ा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सैटर्डे नौवें दिन भी बंपर कमाई हासिल की है. 

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, नौंवे दिन शनिवार को दृश्यम 3 ने 26.50 करोड़ का कलेक्शन 14,903 शोज से हासिल किया. इसके बाद भारत में नेट 286.50 करोड़ और ग्रॉस 342.80 करोड़ हुआ है. जबकि ओवरसीजन कलेक्शन नौंवे दिन 8 करोड़ का कलेक्शन करके 103 करोड़ पहुंचा. इसके बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 446.80 करोड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें-  रामानंद सागर को ऐसे मिले थे रामायण के रावण, शूटिंग से पहले राम की आरती करते थे अरविंद त्रिवेदी, फिर भी खलनायक मानते थे लोग  

नौ दिनों में दृश्यम 3 का कलेक्शन 

पहले दिन-62 करोड़
दूसरे दिन 53.50 करोड़
तीसरा दिन- 61 करोड़ 
चौथा दिन- 21 करोड़ 
पांचवा दिन 19.50 करोड़
छठे दिन 15.50 करोड़
सातवें दिन-13 करोड़
आठवें दिन-14.50 करोड़
नौंवे दिन 26.50 करोड़

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

दृश्यम 3 द कन्क्लूजन- (446 करोड़)
सिंघम अगेन (370–390 करोड़)
तान्हाजी द अनसंग वॉरियर (360–368 करोड़)
दृश्यम 2 (340–345 करोड़)
गोलमाल अगेन (310 करोड़)
टोटल धमाल (225–230 करोड़)
शैतान (210–215 करोड़)
सिंघम रिटर्न (215–220 करोड़)

ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने प्रोड्यूस किया था दूरदर्शन का ये पॉपुलर शो, बॉलीवुड के 9 जाने माने चेहरे आए थे नजर, अमीर परिवार की अनोखी कहानी ने खूब हंसाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Box Office, Drishyam 3 Box Office Collection, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com