विज्ञापन

Dragon First Glimpse: जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का टीजर रिलीज, लोग बोले- प्रशांत नील ने सालार की बची हुई फिल्म बना दी

Dragon Teaser: जूनियर NTR स्टारर प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' की पहली झलक सामने आई है, जिसे लोगों ने प्रभास की सालार की कॉपी बताया है. 

Dragon First Glimpse: जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का टीजर रिलीज, लोग बोले- प्रशांत नील ने सालार की बची हुई फिल्म बना दी
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का आया टीजर
नई दिल्ली:

'ड्रैगन' (Dragon) आने वाले समय की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें जूनियर एनटीआर (NTR) नजर आएंगे.  फिल्ममेकर प्रशांत नील ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, जो केजीएफ और सालार जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 19 मई को रात 11:52 बजे ड्रैगन की पहली झलक को रिलीज कर दिया गया है, जो कि 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर आया है. ड्रैगन का टीजर सामने आते ही फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ यूजर्स ने इसे सालार पार्ट 2 कह दिया है. 

ड्रैगन का आया टीजर 

4 मिनट 29 सेकंड के ड्रैगन के टीजर की शुरूआत भारत में आए अफीम और हेरोइन की खेती करते हैं और इसका कारोबार शुरू कर देते हैं. वहीं पहली झलक में जूनियर एनटीआर हीरो नहीं विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. वो अफगान ट्रेडिंग कंपनी के लीडर हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं. टीजर में वह कहते हैं, खुदा की एक महर है मुझ पर ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता. 

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर इंदर कौर की आखिरी पोस्ट, 6 दिन पहले हुई थीं लापता, नहर में मिला शव

टीजर को फैंस ने बताया सालार पार्ट 2

ड्रैगन का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब रिएक्शन किया है. जहां फैंस ने ड्रैगन की तारीफ की है तो वहीं एक यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि प्रशांत नील इस बार ड्रैगन के साथ फिर से KGF और Salaar जैसा ही क्रेज बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चूक गए. पैटर्न बिल्कुल वैसा ही है. एक अच्छे दिल वाला विलेन और पूरा देश चाहता है कि वह हार जाए. वही म्यूजिक, वही रंग और वही डायलॉग. चलिए देखते हैं कि इस बार क्या होता है, क्योंकि सालार उस समय KGF के लेवल की बराबरी नहीं कर पाई थी. दूसरे यूजर ने लिखा, सालार का रीमेक लग रही है जूनियर एनटीआर की ड्रैगन. तीसरे यूजर ने लिखा, क्या यह केजीएफ और सालार का बचा-खुचा कंटेंट है? एक जैसा म्यूजिक स्कोर और डार्क सिनेमैटिक सीन्स के अलावा, इसमें नया क्या है सिवाय ओपियम और एनटीआर के? 

ड्रैगन के बारे में

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'ड्रैगन' एक पैन इंडियन फिल्म है, जिसे 5 भाषाओं में 11 जून 2027 में रिलीज किया जाएगा. जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' (NTR Arts) के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे.  

ये भी पढ़ें- सलमान खान पैपराजी को लेकर हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया मजाक- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com