बात 1985 की है. इस साल दूरदर्शन पर एक शो आया था जिसका नाम था 'रजनी'. इस शो में एक हाउसवाइफ होती है जिसका ऊसूल होता है कि कोई भी चीज वो हर कसौटी पर कसकर खरीदती है. फिर वो चाहे घर का सामान हो या फिर गैस का सिलेंडर. रजनी का ये किरदार प्रिया तेंदुलकर ने निभाया था जबकि इसके डायरेक्टर करण राजदान थे. अब 'रजनी 2.0' की दूरदर्शन पर वापसी हो रही है. डायरेक्टर करण राजदान (Karan Razdan) ने NDTV से बात की और शो के बारे में बताया कि इसमेंं क्या नया होने वाला है और किस तरह से नए दौर के दर्शकों को इससे जोड़ने की कोशिश की गई है.
रजनी 2.0 कब आएगा
'रजनी 2.0' को लेकर करण राजदान ने कहा कि 'रजनी' पहले भी दूरदर्शन पर आता था. दूरदर्शन ने मुझे इसके अगला पार्ट बनाने के लिए ऑफर दिया. हालांकि एक बड़े चैनल को भी मैंने यह आइडिया सुनाया था. उनको भी काफी पसंद आया. सबसे बड़ी बात यह है कि उनका कहना था कि 'रजनी 2.0' में 2 एपिसोड्स में पूरा केस सॉल्व कैसे कर सकती है? मैं कहता हूं कि आज के समय हमारे देश में ऐसी धाराएं आ गई हैं जो हाल ही कंज्यूमर की प्रॉब्लम सॉल्व करती हैं. इस शो को डीडी नेशनल पर देखा जा सकेगा.
डायरेक्टर ने आगे बताया कि आज के समय आप अपना खुद का केस कंज्यूमर कोर्ट में जाकर लड़ सकते हो. आपको किसी की जरूरत नहीं है. यह बात मैं लोगों तक पहुंचाना चाहता था. मेरा यह आइडिया दूरदर्शन को बहुत पसंद आया और मैंने उनके साथ काम करना शुरू कर दिया. दूरदर्शन ने अपना खुद का ओटीटी भी लॉन्च किया है. मेरे शो के पूरे एपिसोड्स उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप देख सकते हैं.
इसके अलावा दूरदर्शन दूसरे चैनल्स के मुकाबले काफी अच्छा बजट भी देता है. डायरेक्टर ने आगे कहा कि दूरदर्शन कुछ नया करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि 'ऑफिस ऑफिस' के अगले सीजन के अलावा 'कौन बनेगा करोड़पति' के राइट्स भी दूरदर्शन ने खरीदें हैं. दूरदर्शन पुराना दौर लाने की कोशिश कर रहा है. इसके अलावा उनका ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसा है, जिसमें परिवार बैठकर पूरे शो देख सकता है.
कौन हैं करण राजदान
अगर करण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'गर्लफ्रेंड', 'हवस' जैसी तमाम फिल्में डायरेक्ट की हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म हिंदुत्व भी काफी सुर्खियों में रही थी. करण कश्मीरी पंडित हैं, वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा करण एक्टर भी हैं, उन्होंने 'डिस्को डांसर', 'शक्ति' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. उनकी फिल्म मेकिंग के साथ-साथ दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया. वह अपने शो रजनी 2.0 में भी एक्टिंग करते हुए नजर आए.
दूरदर्शन भारत का सबसे पुराना चैनल है. जैसे कि हम जानते हैं कि यह चैनल 1959 में शुरू हुआ था. इस चैनल पर हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार, मनोरंजन, संस्कृत, शिक्षा, खेल से जुड़े कार्यक्रम दिखाए जाते थे. आज के समय भी दूरदर्शन काफी लोगों का पसंदीदा चैनल है. जो कि हर एक छोटे-छोटे गांव और शहरों में देखा जाता हैं.
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के साथ बंदर में नजर आएगा नाइजीरिया का ये एक्टर, हिंदी छोड़िए भोजपुरी भी बोलता है फर्राटेदार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं