बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद नया नहीं हैं. शुरू से ही कई स्टार्स और उनके घरवालों को फिल्मों में काम करते देखा रहा है. टीवी और सिनेमा में नजर आने वाले कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें हम उनके नाम से नहीं जानते हैं, लेकिन वह किसी ना किसी स्टार्स के करीबी हैं. यह सिलसिला आज भी जारी है, लेकिन आपको यह जानकर जरूर हैरानी होगी कि फिल्म शोले में 'सांभा' का रोल करने वाले एक्टर मैक मोहन बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन के बेहद करीबी हैं. मैक मोहन ने हिंदी सिनेमा में विलेन से लेकर कई अलग-अलग तरह रोल किए और पांच दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकेटर बनना चाहते थे मैक मोहन
मैक मोहन एक्टर नहीं बल्कि एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. मैक मोहन का जन्म भारत-पाक के बंटवारे से पहले 1938 में कराची शहर में हुआ था. मैक मोहन का पूरा नाम मोहन मखीजानी है, लेकिन उनके दोस्त उन्हें मैक कहकर बुलाते थे. उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे. मैक मोहन के पिता भी उन्हें आर्मी में लाना चाहते थे. मैक मोहन जब 2 साल के थे उनके पिता का ट्रांसफर लखनऊ में हो गया. मैक मोहन लखनऊ से मुंबई क्रिकेटर बनने पहुंचे थे. मैक मोहन बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद करते थे. इसके लिए उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया और कॉलेज टीम से क्रिकेट खेलना शुरू किया. मैक मोहन के क्लासमेट संजय दत्त के पिता सुनील दत्त थे.
फिर कैसे बन गए एक्टर?
क्रिकेट के साथ मैक मोहन ने कॉलेज में नाटक करना भी शुरू कर दिया. एक दिन शबाना आजमी की मां शौकत कैफी को उनका एक्ट पसंद आया और उनकी सलाह पर मैक मोहन ने अपनी एक्टिंग को चालू रखा. धीरे-धीरे मैक का जादू चला और उन्हें फिल्मों में काम मिल गया. मैक मोहन रिश्ते में रवीना टंडन के मामा हैं. मैक मोहन को साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में सांभा के रोल से ऐसी पॉपुलैरिटी मिली की वह अब इस नाम से हिंदी सिनेमा में अमर हो चुके हैं. 200 फिल्मों में काम कर चुके मैक मोहन का निधन साल 2010 में 47 की उम्र में कैंसर से हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं