विज्ञापन
This Article is From May 30, 2023

एंट्री पर बजा गलत गाना तो नखरे दिखाने लगी दुल्हन, ऐसे किया गुस्सा लोग भी हो गए परेशान, बोले- ये तो पापा की परी है...देखें VIDEO 

दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी एंट्री पर गलत गाना बजने की वजह से बहुत गुस्से में आ जाती है. दुल्हन के नखरे को देखकर आसपास खड़े लोग भी परेशान हो जाते हैं.

एंट्री पर बजा गलत गाना तो नखरे दिखाने लगी दुल्हन, ऐसे किया गुस्सा लोग भी हो गए परेशान, बोले- ये तो पापा की परी है...देखें VIDEO 
दुल्हन की एंट्री का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

हर लड़की का सपना होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी वाले दिन सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन जरा सोचिए यदि आपकी शादी वाले दिन एंट्री के समय गलत गाना लगा दिया जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है आपका मूड खराब हो जाएगा और आपको गुस्सा आएगा. ऐसा ही कुछ हुआ एक दुल्हन के साथ, जब उसकी एंट्री पर गलत गाना बजा दिया गया और उसे गुस्सा आ गया. यह पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर खूब वायरल रहा है.

वूंपला के पेज से शेयर किया गया दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी एंट्री पर गलत गाना बजने की वजह से बहुत गुस्से में है. दरअसल, ध्यान से सुनने पर मालूम पड़ता है कि दुल्हन जब एंट्री करती है तो बैकग्राउंड में ‘दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' गाना चल रहा होता है, जिसे सुनकर उसे गुस्सा आ जाता है और वह नाराज होने लगती है. दुल्हन के गुस्से के बाद ‘दिन शगन दा' गाना चल पड़ता है.

वीडियो में आप दुल्हन को बोलते हुए देख सकते हैं कि, ‘मैं ऐसे तो एंट्री बिल्कुल नहीं करूंगी. वही लगेगा..उसको बोलो मैंने बोला था'. सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा है, ‘अरे! ये तो पापा की परी है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘डीजे वाले बाबू दुल्हन का गाना बजा दे'. वहीं कुछ लोग यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि यह उसका दिन है इसलिए गाना बजना चाहिए.

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Entry, Bride Entry Video, Bride Entry Song, Angry Bride, Angry Bride Video, Dancing Bride Video, Din Shagan Da, Bride Viral Video, Bride Entry Trending Video, Viral Video, Cute Bride Angry On Wedding, Wedding Viral Videos, Bridal Dramatic Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com