विज्ञापन

दिवाली की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, ये गाने सुनते-सुनते मस्ती में हो जाएगा काम, नहीं याद आएगी कामवाली

दिवाली के मौके पर साफ-सफाई का काम एक बड़ी टेंशन की तरह नजर आता है लेकिन ये बातें अब पुरानी हो चुकी हैं. अगर आप म्यूजिक के शौकीन हों तो सफाई दिवाली हो या रोजमर्रा का काम आप यूं मस्ती से पूरा कर सकते हैं. पेश है खास आपके लिए दिवाली पर 'झाड़ू लगाने वाली प्लेलिस्ट'.

दिवाली की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, ये गाने सुनते-सुनते मस्ती में हो जाएगा काम, नहीं याद आएगी कामवाली
दिवाली की सफाई के लिए परफेक्ट प्लेलिस्ट, हंसते हंसते हो जाएगा सारा काम
Social Media
नई दिल्ली:

दिवाली का त्योहार करीब है. इस त्योहार के नाम से रौशनी, मिठाइयां, गिफ्ट, नए नए कपड़े तो याद आते ही हैं साथ ही साथ एक और चीज दिमाग में आती है. इस चीज के दिमाग में आते ही टेंशन बढ़ जाती है. ये चीज मोटे-मोटे शॉपिंग बिल्स, ट्रैफिक से कहीं बढ़कर है. चलिए सस्पेंस खत्म करते हैं और बता देते हैं कि हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वह दिवाली की सफाई. हाहाहा हो गई ना टेंशन. ये एक ऐसा काम है जिसमें मम्मी की कड़ी नजर रहती है. अगर आप अकेले रहते हैं और कामवाली दीदी मना कर दे तो ऐसा लगता है कि मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा. लेकिन हम आपकी टेंशन कर करने के लिए लेकर आए हैं म्यूजिक थैरेपी.

जी हां अगर आप भी दिवाली के मौक पर घर साफ करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले चुके हैं तो हम आपके साथ हैं. नहीं नहीं सफाई तो आपको खुद ही करनी होगी लेकिन हम आपको एस ऐसा दिवाली गिफ्ट देंगे कि आपको आपका काम बहुत ही आसान लगने लगेगा और आप झूमते-नाचते अपना सारा काम खत्म कर डालेंगे. दरअसल हम आपके लिए एक खास प्लेलिस्ट लेकर आए हैं जिसे यूट्यूब पर 'दिवाली सफाई प्लेलिस्ट' सर्च करने पर सबसे ऊपर आ रही हैं. इस प्लेलिस्ट में बेबी डॉल, लव लेटर, झल्ला, चिगी विगी जैसे क्लासिक हिट्स शामिल हैं.

अलग-अलग हिट डांसिंग नंबर्स की ये मेडली अभी एक महीने पहले यूट्यूब पर शेयर की गई थी. इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है -  झाड़ू लगाने वाली प्लेलिस्ट. इससे आप अंदाजा लग सकते हैं कि इसमें गाने तो सभी एक से बढ़कर एक हैं. इस वीडियो पर कमेंट्स भी कुछ इस तरह के हैं जिनसे आप अंदाजा लग सकते हैं कि इसे कितना प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, एक अकेली प्लेलिस्ट जो मुझसे घर का काम करवा सकती है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, अब मैं घर के काम कर सकती हूं. एक ने कमेंट किया, अब झाड़ू पोछा लगाने में मजा आएगा नाचते-नाचते. एक ने लिखा, झाड़ू लगाने वाला प्लेलिस्ट मस्त है. एक ने लिखा, दीवाली की सफाई के लिए परफेक्ट प्लेलिस्ट.

यह भी पढ़ें: 15 करोड़ में बनी और कमाए 965 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर 6000% मुनाफा कमा गई थी 16 साल की हीरोइन की ये फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2026, Hindi News, Trending, Entertainment, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com