विज्ञापन

Diwali 2026: दिवाली पर अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें ये 5 गाने, बन जाएगा पार्टी का माहौल और करने लगेंगे डांस

दिवाली का जश्न संगीत के बिना अधूरा माना जाता है और कुछ गाने ऐसे हैं जो हर साल त्योहार की रौनक को कई गुना बढ़ा देते हैं. 'आई है दिवाली' से लेकर 'राम अयोध्या आए हैं' तक, ये 5 सुपरहिट गाने आज भी हर घर, हर मोहल्ले और लगभग हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं.

Diwali 2026: दिवाली पर अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें ये 5 गाने, बन जाएगा पार्टी का माहौल और करने लगेंगे डांस
दिवाली पर अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें ये 5 गाने

दीपावली के आगमन से पहले बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, घरों में सफाई और सजावट शुरू हो जाती है. घरों में लक्ष्मी पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं, तो वहीं म्यूजिक की दुनिया भी दीपावली के रंग में रंग गई है. हर साल की तरह इस बार भी दीपावली पर पुराने क्लासिक गानों से लेकर नए बॉलीवुड नंबर तक लोगों की प्लेलिस्ट में सेव हो गए हैं. अगर आप भी इस दीपावली के अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ म्यूजिक वाली महफिल सजाना चाहते हैं, तो ये गाने आपकी दीपावली को और भी यादगार बना देंगे.

'आई है दिवाली' 

फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' का यह गाना आज भी लोगों की दिलों की धड़कन बना हुआ है. उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानु, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत की आवाज में गाए गए इस गीत को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है. इसके बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे. आज भी हर साल दिवाली के त्योहार पर यह गाना हर घर, मोहल्ले और पंडालों में अनिवार्य रूप से बजाया जाता है.

'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली' 

फिल्म 'होम डिलीवरी' के इस गाने को गायक वैशाली, सूरज और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है. यह गाना बच्चों पर फिल्माया गया था और अपनी सादगी व एनर्जी के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच दिवाली की प्लेलिस्ट में बहुत पसंद किया जाता है. आज के समय में सोशल मीडिया रील्स, व्हाट्सएप स्टेटस और फैमिली सेलिब्रेशन के ज्यूकबॉक्स में यह गाना अनिवार्य रूप से शामिल होता है.

'जलते दिए' 

प्रेम रतन धन पायो का यह क्लासिक गाना लड़कियां अपने दीपावली एथनिक लुक और सजने-संवरने वाले वीडियो में खूब इस्तेमाल करती हैं. इस मधुर गीत को किसी एक या दो नहीं, बल्कि चार गायकों ने मिलकर गाया है, जिनमें अन्वेषा, विनीत सिंह, हर्षदीप कौर और शबाब सबरी शामिल हैं.

'राम अयोध्या आए हैं'

कैलाश खेर द्वारा गाया गया यह प्रसिद्ध गाना 'राम अयोध्या आए हैं' 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुआ था. हालांकि गाने को जनवरी 2024 में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर इस गीत को बहुत लोकप्रियता मिली थी.

'आई दिवाली आई कैसे उजाले लाई'

यह गीत हिंदी सिनेमा के सबसे पुराने और सदाबहार दिवाली गीतों में से एक है. वर्ष 1958 में आई फिल्म 'खजांची' का यह गीत आज भी त्योहार के सीजन में लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है.

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने 4000 करोड़ की Ramayana का किया रिव्यू, रबि दुबे के रोल पर दो टूक, कहा- चरित्र में जो मासूमियत...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2026, Diwali Songs, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com