विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

दिशा सालियान और सूरज पंचोली के अफेयर की अफवाहें उड़ने पर आया परिवार का रिएक्शन, कहा- वह किसी की बहन है...

दिशा सालियान (Disha Salian) और सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) के अफेयर की अफवाहों पर अब दिशा के परिवार का रिएक्शन आया है.

दिशा सालियान और सूरज पंचोली के अफेयर की अफवाहें उड़ने पर आया परिवार का रिएक्शन, कहा- वह किसी की बहन है...
दिशा सालियान (Disha Salian) के परिवार का आया रिएक्शन
  • दिशा सालियन के परिवार ने जारी किया बयान
  • सूरज पंचोली के साथ दिशा के अफेयर की उड़ी थीं अफवाहें
  • अब परिवार ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) ने भी आत्महत्या कर ली थी.अब दिशा सालियान और सूरज पंचोली की दोस्ती को लेकर कई अफवाहें सोशल मीडिया पर आ रही थीं. दिशा सालियान के परिवार ने इन अफवाहों को देखते हुए एक बयान जारी किया है. जिसमें लोगों से इस तरह की अफवाहें न फैलाने की अपील की गई है.  

दिशा (Disha Salian) के परिवार ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि लोग इन सब झूठी अफवाहों को ना फैलाएं. दिशा के परिवार ने लिखा, "जो भी इसे पढ़ रहे है, हो सकता है कि आप हमें और दिशा को जानते हो या नहीं जानते हों. लेकिन हम सब मे एक चीज कॉमन है. हम सब इंसान हैं और हम सभी महसूस करते हैं. इसलिए हम आशा करते हैं कि आप हमारे दर्द को समझेंगे. हमने उसे खोया है, जिससे हम प्यार करते थे. यह नुकसान काफी गहरा है .यह हमारे लिए एक कठिन स्थिति है क्योंकि हम अब भी उनके निधन के दर्द से निकलने की कोशिश कर रहे हैं."

दिशा (Disha Salian) के परिवार ने आगे कहा, "लेकिन ऐसे समय मैं सबसे ज्यादा परेशान करने वाला जो है, वह हैं बेमतलब की अफवाहें, साजिश और अटकलें, जो केवल झूठी नहीं हैं, बल्कि उनके माता-पिता और करीबी लोगों की जिंदगी में समस्या पैदा कर रही हैं. दिशा किसी की बेटी है, किसी की बहन है और किसी की दोस्त है. आपके पास वह सभी हैं, जो आपकी जिंदगी में इन किरदारों को निभा रहे हैं. उनकी तरफ देखो और हमें बताओ, आपको कैसा लगेगा अगर आपके प्रियजनों के साथ ऐसा होगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Salian, Disha Salian Death, Sooraj Pancholi, Disha Salian Suicide, Sushant Singh Rajput, Disha Family Official Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com