विज्ञापन
This Article is From May 13, 2019

दिशा पटानी ने किया कुछ ऐसा, तो लोग बोले- टाइगर का असर है...देखें Video

दिशा पटानी (Disha Patani) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. लोग बार-बार उनके वीडियो को देख रहे हैं.

दिशा पटानी ने किया कुछ ऐसा, तो लोग बोले- टाइगर का असर है...देखें Video
दिशा पटानी (Disha Patani) का वीडियो वायरल
  • दिशा पटानी का वीडियो वायरल
  • दिशा पटानी ने मारी 'बटरफ्लाई किक'
  • खूब देखा जा रहा है उनका वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिशा पटानी बटरफ्लाई किक मारने की प्रेक्टिस कर रही हैं. बॉलीवुड की इंटरनेट सनसनी बन चुकीं दिशा पटानी (Disha Patani) ने बहुत ही शानदार ढंग से बटरफ्लाई किक मारी है. उन्होंने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. दिशा पटानी  (Disha Patani)  ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है: "ट्रेनिंग को मिस कर दिया. बटरफ्लाई किक को सीखने की कोशिश कर रही हूं. दूर तक जाना है."  दिशा पटानी के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है.

पीएम मोदी ने बताया 1987-88 में किया था उन्होंने पहला ईमेल तो बॉलीवुड एक्टर बोले- हद होती है भाई...

दिशा पटानी (Disha Patani) के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर्स ने लिखा है कि यह 'टाइगर के साथ रहने का असर है.' दिशा पटानी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहै हैं कि और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं. दिशा पटानी (Disha Patani) सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत (Bharat)' में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं और बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर खूब वायरल  हुआ था.

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे ने नए अंदाज में डांस से मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video

दिशा पटानी (Disha Patani) की अगली फिल्म बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'भारत (Bharat)' है. दिशा पटानी की 'भारत' ईद पर रिलीज हो रही है और सबकी इस फिल्म पर निगाहें हैं. 'भारत' में भी दिशा को जोरदार एक्शन करते देखा जा सकेगा क्योंकि इसमें वे सर्कस से जुडी़ हुई नजर आएंगी. टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पहली बार 'बागी 2' में नजर आए थे. टाइगर और दिशा की जोड़ी को पसंद किया गया था, और 'बागी 2' सुपरहिट रही थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Dance Video, Disha Patani Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com