बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज्यादा आजकल अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहती हैं. कभी टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्तों को लेकर तो कभी जिम ट्रेनर को कथित तौर पर डेट करने को लेकर, दिशा लगातार सुर्खियों में रहती हैं. इसके साथ ही दिशा पटानी अपने सुपर ग्लैमरस स्टाइल की वजह से भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. अक्सर स्विमवियर में उनकी तस्वीरें सामने आती हैं, जो वायरल तो खूब होती हैं, लेकिन इनके लिए दिशा को ट्रोल भी होना पड़ता है. आइए दिशा की ऐसे ही कुछ लुक्स पर नजर डालते हैं.
ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और पिंक कलर के इस क्रॉप टॉप में दिशा का ये बीच लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है. समंदर की ओर से आती हवाओं में खोई सी दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, हालांकि कुछ लोगों को उनका ये लुक रिवीलिंग नजर आ रहा है.
रेड कलर के इस टू पीस में दिशा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, जिसे लेकर काफी चर्चा भी हुई और उन्हें ट्रोल भी किया गया.
दिशा ने अपने बाथरूम से ये तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था. एक यूजर ने लिखा, फैशन के लिए ये लोग कपड़े भी नहीं पहनते. जबकि एक यूजर ने लिखा, बाथरूम मे खाना कौन खाता है.
व्हाइट स्विमसूट में दिशा ने ये तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने दिशा को ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा, आप ट्रेडिशनल ड्रेस भी पहनती हैं कभी?. जबकि एक यूजर ने लिखा, एक्टिंग में अपनी काबिलियत दिखाइए.
भले लोग जो कुछ कहें दिशा को समंदर बेहद पसंद है और वो न सिर्फ वहां जाना पसंद करती हैं, बल्कि वहां फोटोशूट करवाने से भी पीछे नहीं हटती.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Beach Looks Of Disha Patani, Disha Patani, दिशा पटानी, Disha Patan, Disha Patani Pics, Disha Patani Gym, Disha Patani Instagram, Disha Patani Workout, Disha Patani Vacation, Disha Patani Actress, Disha Patani Beach Look