विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

दिशा पटानी शाहरुख खान को करना चाहती हैं डेट, इंटरव्यू में किए कई खुलासे...

दिशा पटानी (Disha Patani) ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को डेट करना चाहती हैं.

दिशा पटानी शाहरुख खान को करना चाहती हैं डेट, इंटरव्यू में किए कई खुलासे...
दिशा पटानी (Disha Patani) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर किया खुलासा
  • दिशा पटानी ने शाहरुख खान को लेकर किया खुलासा
  • कहा- शाहरुख खान के साथ डेट पर जाना चाहती हूं
  • एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से अभी तक मिली नहीं हैं. बता दें, एक्ट्रेस दिशा पटानी जल्द ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में दिशा और आदित्य के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) भी मुख्य किरदार में दिखेंगे. यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है.

राखी सावंत ने दिया NRC से बचने का फॉर्मूला, बोलीं- फटाफट बैंक से लोन ले लो और...देखें Video


एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से कभी नहीं मिली हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वह उनसे मिलना पसंद करेंगी. वहीं, जब दिशा पटानी से पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ असली डेट पर जाना चाहती हैं, इस पर दिशा ने शाहरुख खान का नाम लिया. दिशा पटानी ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं शाहरुख खान के साथ जाना चाहूंगी, मैं उनसे कभी नहीं मिली."

हवाई जहाज की सीढ़ियों पर बैठे नजर आए धर्मेंद्र, बोले- छतों पर चढ़कर देखा करते थे, वो गया, वो गया... देखें Video

दिशा (Disha Patani) की इच्छा को देखते हुए लगता है कि वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बहुत बड़ी फैन हैं. वहीं, बता दें, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, उसके बाद उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है. वहीं, दिशा पटानी 7 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Revealation On Shah Rukh Khan, SRK, Shah Rukh Khan, Disha Patani Wants To Date Srk, Disha Patani Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com