विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

दिशा पटानी ने ग्लैमरस अंदाज में कराया फोटोशूट, Video में दिखा जबरदस्त अंदाज

एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं.

दिशा पटानी ने ग्लैमरस अंदाज में कराया फोटोशूट, Video में दिखा जबरदस्त अंदाज
दिशा पटानी (Disha Patani) का वीडियो हुआ वायरल
  • दिशा पटानी का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो से फैन्स के होश उड़ा देती हैं. हाल ही में दिशा का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में दिशा पटानी ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. वीडियो में दिशा (Disha Patani Video) अपने स्टाइल से जलवे बिखेर रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में ब्लैक और सिल्वर कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है. 

एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में दिशा पटानी 'रसोड़े में कौन था?' पर वीडियो बनाती नजर आईं थीं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिशा अपने डॉगी से पूछ रही थीं, कि रसोड़े में कौन था? दिशा पटानी का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था.

दिशा पटानी (Disha Patani) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्‍म 'मलंग' में देखा गया, जिसमें उनके साथ एक्‍टर आदित्‍य रॉय कपूर , अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी थे. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस दिशा पटानी सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे (Radhe)' में नजर आएंगी. बता दें कि यह सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'राधे' उनकी दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले दिशा 'भारत' में  सलमान खान के साथ नजर आ चुकी हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Photoshoot, Disha Patani Glamorous Photoshoot Video, Disha Patani Video Viral, Disha Patani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com