- दिशा पटानी की टीम ने खारिज की पिता को कोरनो होने की बात
- एक्ट्रेस की टीम ने बताया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं
- ट्रांसफॉर्मर घोटाले की जांच के लिए लखनऊ से आए थे एक्ट्रेस के पिता
कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन वायरस से संक्रमित नए मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश पटानी (Jagdeesh Patani) भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. जगदीश पटानी सहित उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के तीन अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस बात की जानकारी बुधवार को अतिरिक्त सीएमओ अशोक कुमार ने दी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस की टीम के प्रवक्ता ने इन बातों पर रोक लगाते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिशा पटानी की टीम ने एक्ट्रेस के पिता से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा, "वह ठीक हैं." दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश पटानी (Jagdeesh Patani) राज्य के बिजली विभाग की विजिलांस ईकाई के डिप्यूटी एसपी हैं. वह ट्रांसफॉर्मर घोटाले की जांच के लिए लखनऊ से आए थे. बता जा रहा है कि जब उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव आया. वहीं, अतिरिक्त सीएमओ ने बताया कि उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जोनल मुख्य अभियंता कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश में 24 घंटों के दौरान कुल चार हजार केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, देशभर में इससे संक्रमित मामलों की संख्या अब तक 19 लाख के पार पहुंच चुकी है.
वहीं, दिशा पटानी (Disha Patani) की बात करें तो एक्ट्रेस अपने काम के लिए और अपने स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फोटो व वीडियो शेयर कर हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. दिशा पटानी आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं. इस फिल्म में दिशा पटानी के साथ बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे. दिशा पटानी जल्द ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में दिशा पटानी के साथ बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं