बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई हैं. पहले टाइगर श्रॉफ को डेट कर चुकीं दिशा का नाम इस बार पंजाब सिंगर तलविंदर से जुड़ रहा है. कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन की शादी के बाद से इन दोनों का नाम चर्चा में है. नुपुर की शादी के बाद दोनों को उनके रिसेप्शन पर भी साथ देखा गया. तलविंदर दिशा के आसपास और उनकी पक्की सहेली मौनी रॉय के साथ एंट्री एग्जिट लेते दिखे. इसके बाद फिर एक इवेंट का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में तलविंदर और दिशा हाथ पकड़े पब्लिक के सामने से निकलते हुए दिखे. अफेयर की अफवाहें इतनी तेज हो गईं कि सवाल पूछे जाने लगे अब फाइनली तलविंदर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.
दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तलविंदर
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सच में दिशा के साथ रिलेशनशिप में हैं तो तलविंदर ने कहा, "हम नुपुर सेनॉन की शादी से ठीक पहले ही एक-दूसरे को जानने लगे थे, और यह सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था. हम दबाव या अफवाहों का असर खुद पर नहीं लेना चाहते. हम अभी भी खुद को समझ रहे हैं, अभी भी एक-दूसरे को जान रहे हैं. मैं बस इसे यहीं छोड़ना चाहूंगा क्योंकि अगर वे अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा." जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो सिंगर ने जवाब दिया, "मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है."
तलविंदर और दिशा पाटनी के डेटिंग की अफवाहें
दिशा और तलविंदर के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले तब उड़ीं जब उन्हें उदयपुर में नूपुर सेनॉन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में एक साथ समय बिताते देखा गया. एक हफ्ते बाद, उन्हें लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर रहे हैं. इससे पहले, दिशा एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में थीं. खबरों के मुताबिक दोनों 2022 में अलग हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं