विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

दिलीप कुमार के लिए उनका बर्थडे सायरा बानो इस तरीके से बनाएंगी खास

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के 95वें जन्मदिन पर उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाएंगी उनकी पत्नी सायरा बानो

दिलीप कुमार के लिए उनका बर्थडे सायरा बानो इस तरीके से बनाएंगी खास
सायरा बानो दिलीप कुमार के 95वें जन्मदिन पर उनकी पंसदीदा बिरयानी और आइसक्रीम बनाएंगी.
  • इस बार जन्मदिन का जश्न मनाने, पार्टी करने की योजना नहीं
  • निमोनिया के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं दिलीप कुमार
  • सायरा दिलीप कुमार के लिए नई शर्ट और ट्राउजर भी लेंगी
मुंबई: जानेमाने एक्टर दिलीप कुमार का आज 95 वां जन्मदिन है. पाकिस्तान के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को जन्मे दिलीप कुमार का बर्थडे उनकी पत्नी सायरा बानो खास तरीके से मनाने जा रही हैं. इस मौके पर सायरा बानो ने उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने का फैसला किया है. बानो ने कहा कि वह इस बार जन्मदिन का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं क्योंकि दिलीप कुमार अब भी निमोनिया के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

सायरा बानो ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘उन्हें बिरयानी पसंद है और वह उनके लिए बनाई जाएगी. लेकिन मैं उन्हें थोड़ा ही दूंगी क्योंकि वह स्वस्थ नहीं हैं. वह वनीला आइसक्रीम के भी शौकीन हैं, मैं डॉक्टर से पूछूंगी कि क्या उन्हें थोड़ी आइसक्रीम दी जा सकती है. इसके बाद हम जन्मदिन का केक भी मंगाएंगे.’’

यह भी पढ़ें : Dilip Kumar Birthday : इस बार जन्मदिन नहीं मना रहे हैं दिलीप साब, ये है वजह

उन्होंने कहा, ‘‘हम भव्य जन्मदिन की पार्टी नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनकी सेहत थोड़ी ठीक नहीं है. निमोनिया होने के बाद से ही उनका रोग प्रतिरोधक तंत्र उतना अच्छा नहीं है.’’ सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए एक नई शर्ट और ट्राउजर लेने की भी योजना बनाई है.

VIDEO : अस्पताल से मिली छुट्टी


सायरा बानो ने कहा, ‘‘दिलीप साहब को अच्छे और साधारण कपड़े पसंद हैं. उन्हें सूती शर्ट और पैंट के साथ मेल खाते जूते और मोजे अच्छे लगते हैं. उनके पास जूतों का खासा कलेक्शन है, जो उन्होंने दुनियाभर से लिए हैं.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar Birthday, Dilip Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com