विज्ञापन

दिलीप कुमार की वो फिल्म जिसे जयललिता से लेकर सायरा बानो तक ने कर दिया था रिजेक्ट, मजबूरी में हीरोइन बनी ये एक्ट्रेस

बिंदू ने बताया कि कैसे वह अचानक इस फिल्म का हिस्सा बन गईं, जबकि इस रोल के लिए सायरा बानो और जयललिता समेत कई एक्ट्रेस के नामों पर विचार किया गया था.

दिलीप कुमार की वो फिल्म जिसे जयललिता से लेकर सायरा बानो तक ने कर दिया था रिजेक्ट, मजबूरी में हीरोइन बनी ये एक्ट्रेस
दिलीप कुमार की वो फिल्म जिसे जयललिता से लेकर सायरा बानो तक ने कर दिया था रिजेक्ट
Social Media

दिलीप कुमार बॉलीवुड के वो सुपरस्टार रहे हैं, जिनके साथ काम करने का कई बड़े कलाकारों का सपना रहा है. उन्होंने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया. कई हीरोइनों को सपना होता था कि वह दिलीप कुमार की हीरोइन बनें, लेकिन दिग्गज सुपरस्टार की एक ऐसी फिल्म भी रही है, जिसे करने के लिए बहुत सी हीरोइनों ने मना कर दिया. यहां तक की दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो तक ने भी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. इस फिल्म का नाम 'दास्तान' है. 

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान से फैन बोली- 'पति से ज्यादा आपसे करती हूं प्यार', किंग खान बोले- 'ऐसी बातें अकेले में करनी चाहिए'

फिल्म के बारे में

जब 1972 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'दास्तान' रिलीज हुई, तो कागज पर तो सब कुछ बहुत बढ़िया लग रहा था. दिलीप कुमार का एक मुश्किल डबल रोल, शर्मिला टैगोर, बिंदू, प्रेम चोपड़ा, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत और साहिर लुधियानवी के गाने. फिर भी, इतने बड़े स्टार्स के बावजूद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि, पांच दशक से भी ज्यादा समय बाद, 'दास्तान' को फिल्म के साथ-साथ इसे बनाने से जुड़ी दिलचस्प कहानियों के लिए भी याद किया जाता है. ऐसी ही एक कहानी बिंदू से जुड़ी है, जिन्हें यह अहम रोल तब मिला जब कई बड़ी हीरोइनों ने इसे करने से मना कर दिया था.

कई एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की फिल्म

विक्की लालवानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, बिंदू ने बताया कि कैसे वह अचानक इस फिल्म का हिस्सा बन गईं, जबकि इस रोल के लिए सायरा बानो और जयललिता समेत कई एक्ट्रेस के नामों पर विचार किया गया था. बिंदू के मुताबिक, जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर गुलशन राय ने उन्हें सबसे पहले बताया कि बी.आर. चोपड़ा 'अफसाना' का रीमेक बना रहे हैं और उन्हें फिल्ममेकर से संपर्क करने की सलाह दी.

Latest and Breaking News on NDTV

बिंदू ने कहा, 'डिस्ट्रीब्यूटर गुलशन राय जी ने मुझे फोन करके बताया कि बी.आर. चोपड़ा 'अफ़साना' का रीमेक 'दास्तान' बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में एक अच्छा रोल है और मुझे उनसे बात करने का सुझाव दिया.' बिंदू ने तुरंत बीआर चोपड़ा से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन रोल के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. बिंदु के अनुसार, बीआर चोपड़ा ने कई बड़ी हीरोइनों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी नेगेटिव रोल नहीं करना चाहती थी.

नेगेटिव रोल हीरोइनों ने किए रिजेक्ट

उन्होंने कहा, 'फिर उन्होंने सभी हीरोइनों को फोन करना शुरू किया, लेकिन कोई भी नेगेटिव किरदार निभाने को तैयार नहीं थी. यहां तक कि सायरा बानो ने भी कहा कि अगर दिलीप कुमार उनके पति न होते, तो वह यह रोल जरूर करतीं.' बिंदू ने यह भी बताया कि इस रोल के लिए एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के नाम पर भी विचार किया गया था और उन्होंने स्क्रीन टेस्ट भी दिया था.

बिंदू को मिला रोल

बिंदू ने कहा, 'जब सभी हीरोइनों ने मना कर दिया, तो शायद दिलीप साहब ने जयललिता का नाम सुझाया. उन्होंने स्क्रीन टेस्ट भी दिया, लेकिन बात नहीं बनी. उन्हें जयललिता पसंद नहीं आईं या जयललिता को रोल पसंद नहीं आया, मुझे असल वजह नहीं पता. फिर उन्होंने मुझे कास्ट करने के बारे में सोचा. मैं बहुत खुश थी क्योंकि मुझे दिलीप साहब के साथ काम करने का मौका मिल रहा था. वे हर तीन साल में सिर्फ एक फिल्म करते थे, इसलिए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बारी आएगी. लेकिन किस्मत से ऐसा हो गया.' उन्होंने बताया कि बाद में बी.आर. चोपड़ा ने उन्हें कास्टिंग फाइनल करने से पहले लुक टेस्ट के लिए बुलाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Bindu, Bindu Actress, Saira Banu, Dilip Kumar Saira Banu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com