विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2024

20 वर्षीय बेटी के निधन के 6 दिन बाद दिव्या सेठ ने किया इमोशनल पोस्ट, दिल धड़कने दो एक्ट्रेस ने लिखा- मेरा होने के लिए...

एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने बेटी मिहिका के निधन के 6 दिन बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की.

20 वर्षीय बेटी के निधन के 6 दिन बाद दिव्या सेठ ने किया इमोशनल पोस्ट, दिल धड़कने दो एक्ट्रेस ने लिखा- मेरा होने के लिए...
Divya Seth: एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने दिवंगत बेटी मिहिका के लिए शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

जब वी मेट, दिल धड़कने दो, आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने बेटी मिहिका के निधन के 6 दिन बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 6 अगस्त को एक्ट्रेस की 20 वर्षीय बेटी मिहिका का निधन हो गया था. खबरों की मांने तो बुखार आने के बाद उन्हें दौरा पड़ा. इसके चलते अब 6 दिन बाद एक्ट्रेस ने शोक जताते हुए बेटी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए मैसेज लिखा, जिसे देखने के बाद सेलेब्स और फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में दिव्या और मिहिका अपनी मुस्कान बिखेरती हुई नज़र आ रही हैं. पोस्ट को कैप्शन देते हुए दिव्या ने लिखा, "मेरा होने के लिए शुक्रिया." इसके साथ उन्होंने इनफिनीट साइन और टूटे हुए दिल के इमोटिकॉन को शेयर किया. 

एक्ट्रेस के अलावा एक्टर रोहित रॉय ने भी मिहिका को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कुछ फोटो भी शेयर की. "तुम भले ही अलग-अलग माता-पिता की संतान हो, लेकिन तुम हमेशा मेरी बच्ची हो और रहोगी... तुम सबसे प्यारी और संवेदनशील बच्ची हो, जिसे मैंने कभी जाना है और मुझे याद है कि तुम अपनी मम्मी को एक बेहतरीन जन्मदिन देने के लिए कितनी एक्साइटेड थी... जब तुमने बाय रोहित पापा कहा, तो मैंने अपने सबसे बुरे सपने में भी नहीं सोचा था कि तुम्हारा मतलब यही था. हालांकि मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम जहां गई हो, वहां तक एक आरामदायक रास्ता पाओ, मैं यह भी प्रार्थना करती हूं कि तुम किसी न किसी रूप में अपने माता-पिता के पास वापस आ जाओ... जल्द ही मिलते हैं मिहिका. मैं तुमसे प्यार करता हूं. RIP."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Seth Shah, Divya Seth Shah Daughter, Divya Seth Mourns Daughter, Mihika Seth, Sushma Seth Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com