रहना है तेरे दिल में से लेकर थप्पड़ तक दीया मिर्जा ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया. वह ना सिर्फ अच्छी अभिनेत्री बल्कि अच्छी इंसान भी हैं. दीया ने पहले साहिल संघा से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. बाद में उन्होंने वैभव रेखी से शादी की. एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी पिछली शादी के बारे में चुप रही हैं, लेकिन एक बार, उन्होंने अपनी पहली शादी के बारे में शेयर कर के चौंका दिया था कि उन्होंने अपनी पहली शादी से अपनी वेडिंग लहंगा नीलाम कर दी थी.ऐसा उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रख कर किया. यही नहीं उन्होंने अपनी दूसरी शादी लहंगे की जगह लाल बनारसी साड़ी पहन कर की. इसके पीछे की वजह बताते हुए दीया ने सबको चौंका दिया जब उन्होंने बताया कि उन्होंने साहिल संघा के साथ अपनी पहली शादी के आउटफिट की नीलामी भी कर दी थी.
ब्रूट के साथ बातचीत में दीया ने पर्यावरण के अनुकूल होने के निर्णय के पीछे एक विचार शेयर किया. दीया ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे दुल्हन के लहंगे ज्यादा इस्तेमाल नहीं होते. शादी के बाद पड़े रहते हैं. वह खुद के लिए ऐसा नहीं चाहती थीं. नतीजतन, उन्होंने अपनी पहली शादी के लहंगे की नीलामी कर दी और अपनी दूसरी शादी के लिए एक साधारण साड़ी चुनी ताकि वह इसे रियूज कर सकें. उन्होंने कहा, पिछली शादी के कपड़े नीलाम कर दिए थे, और इस बार मैंने सुनिश्चित किया कि मुझे ऐसा कपड़ा मिले जिसे मैं दोबारा इस्तेमाल कर सकूं और बार-बार पहन सकूं. यहाँ तक कि मेरे पति ने भी ऐसा पहनावा चुना जिसे वे हमेशा पहन सकें. बजाय इसके कि वह अलमारी में लटकाता रहे और फिर कभी ना छुए."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2021 में दीया मिर्ज़ा और वैभव रेखी की शादी इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे पर्यावरण को संरक्षित करते हुए शादियां की जा सकती हैं. अपने सस्टेनेबल फैशन के अलावा, इस कपल ने एक नो-वेस्ट शादी का आयोजन किया. कपल ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने घर के बगीचे में शादी का आयोजन किया और हाथ से बने व्यक्तिगत उपहार बनाए. साथ ही, उन्होंने हाइपरलोकल सजावट रखी और भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए अपने मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की सही संख्या नोट की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं