विज्ञापन

धुरंधर 2 पर लटकी बैन की तलवार, बंपर कमाई के बीच क्या इस राज्य में बैन हो जाएगी रणवीर सिंह की फिल्म?

Dhurandhar 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी रफ्तार पकड़ी है. एक तरफ फिल्म को लेकर सॉलिड क्रेज है तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज पर रोक की बात हो रही है.

धुरंधर 2 पर लटकी बैन की तलवार, बंपर कमाई के बीच क्या इस राज्य में बैन हो जाएगी रणवीर सिंह की फिल्म?
धुरंधर 2 तमिलमाडु में हो सकती है बैन!
Social Media
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' पर बैन की तलवार लटक रही है. अरे आप टेंशन मत लीजिए इस फिल्म के हिंदी नहीं बल्कि तमिल वर्जन अभी मुश्किल में है. दरअसल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में अपील की गई है कि राज्य में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश एस. ए. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन की पीठ के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले को उठाया. 

उन्होंने तर्क दिया कि फिल्म में राजनीतिक मुद्दों को छुआ गया है और तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे नहीं दिखाया जाना चाहिए. राज्य में चुनाव ठीक एक महीने बाद होने हैं, जिसके चलते यह समय विवादास्पद माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के बवंडर के बीच तूफान मचा रही ये फिल्म, 4 दिन में ताबड़तोड़ कलेक्शन, 20 करोड़ बजट और कमाए 85 करोड़

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे औपचारिक रूप से लिखित याचिका दायर करें और उसके बाद तत्काल सुनवाई की मांग करें. अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं, यह याचिका पर आगे की कार्यवाही के बाद तय होगा.

फिल्म निर्देशक आदित्य धर की ये फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर' का सीक्वल है. बता दें कि धुरंधर 2 की तरह ही फिल्म ‘जन नायकन' को भी चुनाव आचार संहिता के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने सर्टिफिकेट देने रोक दिया है और मामला चुनाव आयोग को भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की टिकट नहीं मिल रही तो बिना पैसे खर्च किए देख डालें ये फिल्में, OTT पर होने जा रहा मनोरंजन का धमाका

तमिलनाडु में राजनीतिक रूप से संवेदनशील कंटेंट पर बढ़ती नजर के बीच यह घटना फिल्म इंडस्ट्री और चुनावी प्रक्रिया के बीच टकराव को दर्शाती है. कोर्ट का अंतिम फैसला अब सभी की नजरों में है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar The Revenge, Madras High Court, Tamil Nadu Elections, Model Code Of Conduct, Vijay Jana Nayagan, CBFC, Election Commission Review, Karachi Underworld, Political Film Ban, Indian Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com