'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में चल रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर ल़ॉन्च इवेंट के इस सेट को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, बॉबी देओल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल जैसे सितारे हैं. फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. निर्देशक अहमद खान ने बताया कि फिल्म में 5 गाने हैं और यह पूरा ‘मसाला पैकेज' है. ओटीटी, सैटेलाइट और ऑडियो राइट्स से फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म में पहली वाली मस्ती पूरी देखने को मिलेगी. इसी बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर देख फैंस बोले- 26 जून का है इंतजार
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह 'वेलकम' फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें पुराने कई सारे सितारे नजर दर्शकों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं. 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस भी फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि उन्हें 26 जून का बेसब्री से इंतजार है तो वहीं लोगों जमकर कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 6 महीने से नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में कब्जा जमाए है 7 एपिसोड वाली सीरीज, हर एपिसोड है रोमांच से भरा
वेलकम टू द जंगल के बारे में
वेलकम टू द जंगल 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं, जिसमें 5 या 10 नहीं बल्कि 30 कलाकार नजर आएंगे. इसके साथ ही अक्षय कुमार और रवीना टंडन दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद साथ में ऑन-स्क्रीन वापसी करते हुए नजर आएंगे. अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा सहित कई कलाकारों की टुकड़ी देखने को मिलेगी. साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का बजट 250 करोड़ का बताया जा रहा है. जबकि वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर इवेंट में डेढ करोड़ का सेट लगाया गया है.
वेलकम के बारे में
वेलकम एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है, जिसका पहला पार्ट वेलकम 2007 में आया था. फिल्म का बजट 30 से 48 करोड़ के बीच था. जबकि कलेक्शन 117 से 119.5 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की थी. भारत में फिल्म ने 70.15 करोड़ कमाई हासिल की थी. इसके बाद 2015 में वेलकम बैक आई थी, जिसने 48 से 60 करोड़ के बजट में 167 से 168.7 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं भारत में 96 से 96.7 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें- तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, आनंद एल राय नहीं करेंगे डायरेक्ट, कंगना रनौत की होगी वापसी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं