विज्ञापन

धुरंधर 2 का 4 जून को होगा OTT पर प्रीमियर, जानें कहां और कितने बजे देख पाएंगे बॉक्स ऑफिस की सिकंदर

Dhurandhar 2 OTT Release: सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब धुरंधर 2 OTT पर दस्तक दे रही है. बताया जा रहा है कि दर्शकों को फिल्म का एक अलग वर्जन देखने को मिलेगा. इसमें कुछ ऐसी चीजें शामिल होंगी जो थिएटर रिलीज का हिस्सा नहीं थीं.

धुरंधर 2 का 4 जून को होगा OTT पर प्रीमियर, जानें कहां और कितने बजे देख पाएंगे बॉक्स ऑफिस की सिकंदर
Dhurandhar 2 OTT Release: 4 जून को धुरंधर 2 ओटीटी पर आ रही है
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में हिट होती हैं, कुछ सुपरहिट और कुछ ऐसी भी होती हैं जिनका असर महीनों तक खत्म नहीं होता. पिछले कई हफ्तों से एक ऐसी ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है. खास बात यह है कि OTT  रिलीज को भी एक बड़े इवेंट की तरह पेश किया जा रहा है. मेकर्स ने सिर्फ फिल्म को ऑनलाइन लाने का फैसला नहीं किया, बल्कि दर्शकों के लिए एक खास प्रीमियर एक्सपीरियंस भी तैयार किया है. ऐसे में जो लोग किसी वजह से थिएटर में यह फिल्म नहीं देख पाए थे उनके लिए अब घर बैठे इसे देखने का मौका आने वाला है. शायद आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की हो रही है. फिल्म की थिएटर रन अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई है और इसी बीच इसके डिजिटल प्रीमियर के ऐलान ने फैन्स का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.

'धुरंधर 2: द रिवेंज' का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर होगा. हालांकि फिल्म की रेग्युलर स्ट्रीमिंग 5 जून से सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी. जियोहॉटस्टार ने इसकी ऑफिशियल एनाउंसमेंट पहले ही कर दी है. इस प्रीमियर की एक और दिलचस्प बात है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शुरू होने से पहले करीब 30 मिनट का एक खास प्री-शो भी दिखाया जाएगा. इसमें कलाकारों के साथ बातचीत, बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स, शूटिंग से जुड़े किस्से और फिल्ममेकिंग की झलक देखने को मिलेगी. इसके बाद ऑडियंस फिल्म देख सकेंगे. इस दौरान सिर्फ ओटीटी रिलीज ही नहीं, मेकर्स दर्शकों को कुछ नया दिखाने का भी दावा कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Ranveer Singh/ Instagram

मेकर्स इस प्रीमियर को अनदेखा एक्सपीरियंस बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि दर्शकों को फिल्म का एक अलग वर्जन देखने को मिलेगा. इसमें कुछ ऐसी चीजें शामिल होंगी जो थिएटर रिलीज का हिस्सा नहीं थीं. यही वजह है कि फिल्म के फैन्स इस OTT प्रीमियर को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म चर्चा में बनी रही और कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती रही.

दुनियाभर में इसकी कमाई ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं. बड़े स्केल पर बनी इस फिल्म को इसकी एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर और हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए काफी सराहना मिली. बात करें कमाई की तो धुरंधर 2 दुनियाभर में 1812.96 करोड़ की कलेक्शन कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: आमिर खान करने जा रहे तीसरी शादी, 5 जुलाई को प्राइवेट सेरेमनी में गौरी स्प्रैट को बनाएंगे पत्नी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar The Revenge OTT, Bollywood, Entertainment, Dhurandhar 2 Ott Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com