विज्ञापन

Dhurandhar Lifetime Box Office Collection: धुरंधर 2 का ट्रेलर देख फैंस की बढ़ी उम्मीदें, जानें रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 हफ्तों में कितने बजट में कितनी की थी कमाई?

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. पहली फिल्म ने 11 हफ्तों में 838.5 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,400 करोड़ के आसपास पहुंच गया.

Dhurandhar Lifetime Box Office Collection: धुरंधर 2 का ट्रेलर देख फैंस की बढ़ी उम्मीदें, जानें रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 हफ्तों में कितने बजट में कितनी की थी कमाई?
धुरंधर 2 का आया ट्रेलर, जानें धुरंधर ने 11 हफ्तों में कितनी की कमाई
नई दिल्ली:

स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान खड़ा किया था, उसकी चर्चा अब भी जारी है. इसी बीच मेकर्स ने इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर सामने आते ही एक बार फिर फिल्म सुर्खियों में आ गई है और लोगों के बीच ये सवाल भी उठने लगा है कि आखिर पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा खेल किया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. हाई-स्टेक काउंटर-टेररिज्म मिशन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

धुरंधर का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करीब 28 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग लेकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी थी. पहले वीकेंड तक आते-आते इसकी रफ्तार और तेज हो गई और महज तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार और बढ़ते हुए कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़ रुपये का कारोबार किया और चौथे हफ्ते में भी 106.5 करोड़ रुपये जुटाकर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. इसके बाद कमाई की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकी रही. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे 6 चेहरे, जसकीरत सिंह रंगी से लेकर यलीन तक आए नजर, जानें बड़े साहब का है लिस्ट में नाम? 

धुरंधर की भारत में 11 हफ्तों में कमाई

पांचवें हफ्ते में 51.25 करोड़ रुपये, छठे हफ्ते में 26.35 करोड़ रुपये और सातवें हफ्ते में 13.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. आठवें हफ्ते में फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये, नौवें हफ्ते में 1.75 करोड़ रुपये और दसवें हफ्ते में 0.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया. ग्यारहवें हफ्ते में भी फिल्म ने करीब 0.18 करोड़ रुपये जोड़ लिए. इस तरह बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगाते हुए फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 838.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

धुरंधर वर्ल्डवाइड कलेक्शन  और बजट

फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों के भीतर ही दुनियाभर में 1,349–1,428 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था. इसके साथ ही यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई. भव्य एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल लोकेशंस और बड़े स्टारकास्ट के कारण फिल्म का बजट भी काफी बड़ा था. इसका बजट 250 करोड़ से ज्यादा था.

ये भी पढ़ें- भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर, रणवीर सिंह की फिल्म के आगे बौनी साबित होंगे बाहुबली और केजीएफ

धुरंधर को लेकर उठे विवाद

फिल्म की कहानी एक भारतीय अंडरकवर एजेंट के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए घुसपैठ करता है. कहानी में कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा ली गई थी, जैसे 1999 का आईसी-814 विमान अपहरण और 2008 के मुंबई हमले. इसी वजह से फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए और कुछ देशों में इसकी रिलीज पर रोक भी लगाई गई.

धुरंधर 2 के बारे में 

वैसे तो पहली फिल्म के अंत में ही सपष्ट संकेत दे दिए गए थी कि इस फिल्म का सीक्वल आना तय है. ऐसे में पहले पार्ट की बड़ी सफलता के बाद अब इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज लाया जा रहा है. फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है. यानी साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद अब धुरंधर का अगला मिशन भी बड़े पर्दे पर नया धमाका करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का आया धांसू ट्रेलर, रहमान डकैत के बाद हमजा बना ल्यारी का बादशाह, बोले- 19 मार्च का इंतजार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com