विज्ञापन

धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है लिस्ट में नाम? 

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त की झलक देखने को मिली है. लेकिन 205 सेकंड के ट्रेलर बड़े साहब की झलक देखने को नहीं मिली है.    

धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है लिस्ट में नाम? 
धुरंधर 2 के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है. फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं. वे ल्यारी के 'किंग' बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं. ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है. अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है. लेकिन इनके अलावा वह 5 किरदार कौनसे हैं, जिनकी झलक धुरंधर 2 के ट्रेलर में देखने को मिली है. 

डबल रोल में दिखे रणवीर सिंह

Latest and Breaking News on NDTV

यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे "हौसला – ईंधन – बदला" ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है. रणवीर सिंह की झलक ट्रेलर में देखने को मिली है, जिसमें वह डबल रोल में नजर आ रहे हैं. उनका एक किरदार हमजा अली मजारी का है. जबकि दूसरा किरदार जसकीरत सिंह रंगी का दिखाया गया है, जो एक रॉ एजेंट है. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Social Media Reaction: धुरंधर 2 ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, रणवीर सिंह के फैंस बोले- कौन सा नशा करके बनवाया है

असलम चौधरी बनकर लौटे संजय दत्त 

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेलर में संजय दत्त को एसपी असलम चौधरी के किरदार में देखा जा सकता है, जो पहले से भी ज्यादा खूंखार नजर आ रहा है.

अर्जुन रामपाल लौटे मेजर इकबाल बनकर 

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर की तरह धुरंधर 2 में भी अर्जुन रामपाल को मेजर इकबाल के रोल में देखा जा सकता है, जो अपने किरदार से एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. 

धुरंधर 2 में लौटे राकेश बेदी

Latest and Breaking News on NDTV

राकेश बेदी को धुरंधर 2 में भी जमील जमाली के किरदार में देखा जा सकता है, जो कराची का एक राजनेता है. इसके साथ ही वह हमजा अली मजारी का ससुर भी बन गया है. 

 सारा अर्जुन के हाथ में दिखा हथियार 

Latest and Breaking News on NDTV

सारा अर्जुन, जिसने धुरंधर में हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) से शादी की थी. वह धुरंधर 2 के ट्रेलर में खूंखार अवतार में नजर आ रही हैं. 

आर माधवन बने अजय सानयाल

Latest and Breaking News on NDTV

 अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है. वहीं आर माधवन की भी धुरंधर 2 के ट्रेलर में मौजूदगी ने इसे और मजबूत बनाया है. 

ये भी पढे़ं- Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का रिलीज से 12 दिन पहले आया धांसू ट्रेलर, फैंस को दिखा 'नया हिंदुस्तान', बोले- 19 मार्च को करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

धुरंधर के बारे में 

निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'धुरंधर' ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में. अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी. फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com