विज्ञापन

धुरंधर के बाद 'प्रलय', साउथ की इस हसीना से होगी रणवीर की टक्कर, जॉम्बी थ्रिलर एक्शन से थर्रायाएगा सिनेमा घर

रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है.

धुरंधर के बाद 'प्रलय', साउथ की इस हसीना से होगी रणवीर की टक्कर, जॉम्बी थ्रिलर एक्शन से थर्रायाएगा सिनेमा घर
रणवीर सिंह ने शुरू की प्रलय की शूटिंग
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है. खास बात यह है कि 'प्रलय' रणवीर का पहला प्रोजेक्ट है, जिस पर उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (एफडब्ल्यूआईसीई) की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के हटने के बाद काम शुरू किया है. फिल्म को लेकर इसलिए भी उत्सुकता है, क्योंकि इसमें रणवीर पहली बार जॉम्बी एपोकैलिप्स थ्रिलर जैसे अलग विषय में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि, रणवीर सिंह पर इसी साल मई में एफडब्ल्यूआईसीई ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था. यह कार्रवाई फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से उनके अचानक बाहर होने के बाद की गई थी. एफडब्ल्यूआईसीई के इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को रणवीर के साथ काम न करने का निर्देश दिया गया था, जिसके चलते अभिनेता काफी सुर्खियों में रहे थे. हालांकि, 3 जून को एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया..

एफडब्ल्यूआईसीई का बैन हटने के बाद अब अभिनेता ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर दी है. 'प्रलय' को एक जॉम्बी एपोकैलिप्स थ्रिलर बताया जा रहा है. फिल्म में 'लोका' फेम अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी दुनिया के खत्म होने की खतरनाक स्थिति के बीच इंसानों के संघर्ष पर आधारित होगी. कहानी ऐसे वक्त के इर्द-गिर्द घूमेगी, जब दुनिया खत्म होने के करीब होगी और हर पल उसके लिए एक नई परीक्षा लेकर आएगा. फिल्म का यही सर्वाइवल एंगल इसे सामान्य जॉम्बी फिल्मों से अलग बनाने की कोशिश करता है..

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के लिए असली जगहों और वास्तविक माहौल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, ताकि कहानी ज्यादा स्वाभाविक और असरदार लगे. फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं. जय इससे पहले 'लुटेरे' और 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं.

वहीं, रणवीर की निजी जिंदगी में भी इस समय खुशियों का माहौल है. अभिनेता और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. दोनों ने अप्रैल में सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इस खास मौके पर रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pralay Film Schedule, Pralay Budget, Pralay Cast And Story, Pralay Movie Controversy, Pralay Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com