विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं, वीडियो शेयर कर लिखा- 'शेर ए बलोच'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा.

अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं, वीडियो शेयर कर लिखा- 'शेर ए बलोच'
अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा.  अर्जुन रामपाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई झलकियां दिखाई गई. इस वीडियो की शुरुआत एक खास स्केच से होती है, जिसमें रणवीर सिंह के फिल्मी किरदार का प्रभावशाली चित्रण दिखाया गया है. यह स्केच उनकी फिल्म में निभाए गए किरदार की गंभीरता को दर्शाता है. इसके बाद वीडियो में फिल्म के सेट से कई बिहाइंड द सीन पल देखने को मिलते हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह एक साथ बैठकर हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं.

वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाई गई दमदार एक्शन परफॉर्मेंस की झलकियां भी शामिल हैं. इस वीडियो के साथ अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे शेर-ए. आने वाले समय में और भी शानदार यादें हो, बेहतरीन परफॉर्मेंस, कामयाबी, प्यार, हंसी और जश्न के लिए शुभकामनाएं. आपका आने वाला साल शानदार रहे. ढेर सारा प्यार और एक बड़ी-सी झप्पी."

यह भी पढ़ें-  200 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं 84 साल के जितेंद्र, जंपिंग जैक के घर की इनसाइड फोटो

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह दोनों ने निर्देशक आदित्य धर की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' में साथ काम किया है. यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच इसे काफी पसंद किया गया. इसके बाद इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 में रिलीज हुआ.

यह भी पढ़ें- 10 सालों में बेहद ग्लैमरस हो गई हैं जोधा अकबर की रुकैया बेगम, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर

इन फिल्मों में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया एजेंसी के अंडरकवर अधिकारी जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई, जो गुप्त मिशन के दौरान हमजा अली मजारी की पहचान के साथ काम करता है. वहीं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में नजर आए. कहानी में उनके किरदार को कई आतंकी अभियानों का मास्टरमाइंड बताया गया और उसे "एंजेल ऑफ डेथ" के नाम से जाना जाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh News 2026, Ranveer Singh News In Hindi, Ranveer Singh Birthday Wishes, Ranveer Singh Birthday Photos, Ranveer Singh Arjun Rampal Revenge Scene
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com