विज्ञापन

धुरंधर 2 में पकड़ी गई ये बड़ी गलती, मशहूर एक्टर ने सोशल मीडिया पर डाला सच

‘धुरंधर 2' रिलीज होते ही छा गई है. थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसी की बात हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है और दर्शकों को इसकी तेज रफ्तार कहानी काफी पसंद आ रही है.

धुरंधर 2 में पकड़ी गई ये बड़ी गलती, मशहूर एक्टर ने सोशल मीडिया पर डाला सच
धुरंधर 2 में पकड़ी गई ये बड़ी गलती, मशहूर एक्टर सोशल मीडिया पर डाला सच

‘धुरंधर 2' रिलीज होते ही छा गई है. थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसी की बात हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है और दर्शकों को इसकी तेज रफ्तार कहानी काफी पसंद आ रही है. एक्शन, ड्रामा और रियल घटनाओं से जुड़ी झलक इसे और दिलचस्प बनाती है. लेकिन जहां तारीफ हो रही है. वहीं कुछ सीन्स को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. खासकर एक सीन ने लोगों का ध्यान खींच लिया. जिसके बाद फिल्म पर बहस और भी तेज हो गई.

ये भी पढ़ें: शोभा डे ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, रणवीर सिंह की फिल्म की बताईं ये अच्छी और बुरी बातें

इल्यास कश्मीरी वाले सीन में गलती

फिल्म के एक सीन पर खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले केआर के ने ट्वीट किया है.फिल्म में अर्जुन रामपाल एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं जो इल्यास कश्मीरी से मिलता-जुलता दिखाया गया है. असल जिंदगी में इल्यास कश्मीरी 2011 में मारा जा चुका था. लेकिन फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां यही किरदार 2023 में मारे गए अतीक अहमद की खबर टीवी पर देखता दिखता है. बस फिर क्या था. KRK ने इस पर ट्वीट करते हुए चुटकी ली कि ये तो डायरेक्टर आदित्य धर की नॉलेज है. इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे बड़ी गलती कहा. तो कुछ ने साफ कहा भाई, ये फिल्म है, हिस्ट्री की क्लास नहीं.

फैंस बोले इतना सीरियस मत लो...

KRK के ट्वीट पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया. एक यूजर ने लिखा कि वो इल्यास कश्मीरी नहीं, मेजर इकबाल जैसा किरदार है. दोनों अलग हैं. कई लोगों ने समझाया कि फिल्म को डॉक्यूमेंट्री की तरह मत देखो. एक यूजर ने कहा कि ये कहानी असली घटनाओं से इंस्पायर जरूर है. लेकिन पूरी तरह सच नहीं है. कुछ ने मजेदार अंदाज में भी जवाब दिया कि फिल्म को फिल्म की तरह ही देखो, वरना कन्फ्यूजन होगा. आपको बता दें रिलीज से पहले से ही धुरंधर 2 दर्शकों का ध्यान खींच रही है. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धुरंधर 2 ने तेज रफ्तार पकड़ी है और सोशल मीडिया पर भी इसका बज जबरदस्त है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar 2 Review, KRK, Film Dhurandhar 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com