विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर की धुरंधर 2 की तूफानी ओपनिंग, तोड़ा जवान-पठान का रिकॉर्ड, जानें कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. कितना रहा रणवीर सिंह की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन, आइए जानते हैं.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर की धुरंधर 2 की तूफानी ओपनिंग, तोड़ा जवान-पठान का रिकॉर्ड, जानें कमाई
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर के रणवीर सिंह अब और खूंखार होकर लौटे हैं!, 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी धुरंधर 2 सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है. आग उगलते सीक्वल का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इस बार रणवीर सिंह ने हमजा बनकर पाकिस्तान को रौंद डाला. भारत का बदला इस बार बेहद बर्बर और बेदर्द अंदाज में लिया गया है. संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की ताकतवर वापसी के साथ फिल्म में एक्शन का भयानक तूफान है. फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सीन देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ से ऊपर जाएगी और पठान, जवान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त करेगी.

यह भी पढ़ें: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म देशभर में 8,900 से ज्यादा शोज में चल रही है और डे 1 पर 75.06 करोड़ की लाइव कमाई के साथ कुल नेट कलेक्शन 118.06 करोड़ तक पहुंच चुका है. यह फिल्म न सिर्फ साल की, बल्कि बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है.

जवान, पठान सब पीछे, पहले दिन ही बना डाला नया रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर जो आंकड़े हासिल किए हैं, उन्होंने जवान, पठान, स्त्री 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जहां ‘जवान' ने 75 करोड़, ‘पठान' ने 57 करोड़ और ‘एनिमल' ने 64 करोड़ की ओपनिंग की थी, वहीं ‘धुरंधर 2' ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया. खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, जिसने इसके धमाकेदार ओपनिंग का संकेत दे दिया था. अब यह साफ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 की बल्ले-बल्ले, दूसरे दिन ही पकड़ी 100 करोड़ की राह

स्टारकास्ट और कहानी का भी दिखा दम

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इस स्पाई-थ्रिलर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, जो अपने दमदार निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ कमा चुका है और अब सीक्वल उससे भी बड़ी सफलता की ओर बढ़ता दिख रहा है. जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2' ने शुरुआत की है, उससे साफ है कि यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com