- शोभा डे का ट्वीट हुआ वायरल
- 'आप', जेडीएस और आरजेडी पर साधा निशाना
- चुनावी नतीजों को लेकर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में बीजेपी (BJP) ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 542 सीटों में से 303 सीटों पर कब्जा जमा लिया. बीजेपी ने इस बार कई सेलिब्रेटिज को भी चुनाव मैदान में उतारा था. इनमें से बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) को गुरदासपुर से और हेमा मालिनी (Hema Malini) को दोबारा मथुरा से टिकट दिया गया था. दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया. अब सनी देओल (Sunny Deol) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जीत को लेकर जानी-पहचानी राइटर और कॉलमिस्ट शोभा डे (Shobhaa De) ने ट्वीट किया है, जो इस समय सुर्खियों में है. शोभा डे (Shobhaa De) ने इस ट्वीट के साथ ही केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी, कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस और लालू यादव की पार्टी आरजेडी पर तंज कसा है. अब उनके ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं.
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे का YouTube पर कोहराम, बार-बार देखा जा रहा उनका डांस Video
Hema Malini won
— Shobhaa De (@DeShobhaa) May 26, 2019
Sunny Deol won
Dharmendra has more MPs at home than AAP or JDS or RJD in Parliament
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शोभा डे (Shobhaa De) ने लिखा: "सनी देओल (Sunny Deol) जीत गए, हेमा मालिनी (Hema Malini) जीत गईं. आम आदमी पार्टी, जेडीएस और आरजेडी से ज्यादा सांसद तो धर्मेंद्र के घर में हैं." जानी-पहचानी राइटर और कॉलमिस्ट शोभा डे ने इस तरह सनी देओल और हेमा मालिनी की जीत को लेकर आम आदमी पार्टी, जेडीएस और आरजेडी पर निशाना साधा है. उनके ट्वीट पर रिएक्शनों की बाढ़ सी आ गई है. शोभा डा का ट्वीट इससे पहले भी सुर्खियां बटोर चुका है.
शोभा डे (Shobhaa De) अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं. इससे पहले उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बादल वाले बयान पर चुटकी ली थी. बता दें कि बीजेपी ने सनी देओल, हेमा मालिनी के अलावा क्रिकेटर गौतम गंभीर और हंसराज हंस को भी चुनावी मैदान में उतारा था. और सबने इस चुनाव में जीत दर्ज की. बीजेपी को जहां 303 तो कांग्रेस को महज 52 सीटें ही मिल पाईं. नरेंद्र मोदी अब आने वाले 30 मई को पीएम पद की शपथ लेंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं