विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2020

धर्मेंद्र ने फैंस को प्रेरित करने के लिए शेयर किया Video, बोले- भगवान भी उन्हीं की मदद करता है, जो...

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैलीफॉर्निया की सड़कों पर सैर करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने फैंस को प्रेरित करने के लिए एक लाइन बोलते हैं.

धर्मेंद्र ने फैंस को प्रेरित करने के लिए शेयर किया Video, बोले- भगवान भी उन्हीं की मदद करता है, जो...
धर्मेंद्र (Dharmendra) ने फैंस को प्रेरित करने के लिए शेयर किया वीडियो
  • धर्मेंद्र ने फैंस को इंस्पायर करने के लिए शेयर किया वीडियो
  • एक्टर ने कहा कि भगवान भी उन्हीं की मदद करता है जो...
  • धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. उनकी फिल्में आज भी लोगों के जेहन में बखूबी मौजूद हैं. फिल्मों से इतर एक्टर अपने अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैलीफॉर्निया की सड़कों पर सैर करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने फैंस को प्रेरित करने के लिए एक लाइन बोलते हैं. वह कहते हैं कि भगवान भी उन्हीं की मदद करता है, जो खुद की मदद करता है. 


धर्मेंद्र (Dharmendra) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. धर्मेंद्र ने वीडियो में कहा, "देख मुझे अपना ही कातिब-ए-तकदीर, मेरा मालिक भी मेरे साथ हो लिया. भगवान भी उन्हीं की मदद करता है, जो खुद की मदद करता है." वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "आखिरी साल, जब मैं कैलीफॉर्नियां में घूम रहा था. मेरी पंक्तियां केवल आप लोगों को प्रेरित करने के लिए है दोस्तों." बता दें कि धर्मेंद्र अकसर वीडियो या फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं, साथ ही उन्हें अपने जीवन की खास बातें भी बताते हैं. 

कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने फार्म हाउस का वीडियो शेयर किया था, जिसमें तूफान के वजह से उनके फार्म हाउस के पेड़ टूटे नजर आ रहे थे. हालांकि, बाद में एक्टर ने वीडियो को डिलीट कर दिया था. इसके अलावा भी एक्टर अकसर फार्म हाउस पर अपने जानवरों या पेड़-पौधों के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. बता दें कि धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Video, Dharmendra Shares Video For Fans, Dharmendra Shares Video To Inspire Fans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com