विज्ञापन
This Article is From May 05, 2020

धर्मेंद्र ने पौधों को पानी देते हुए वीडियो किया शेयर, बोले- अच्छी एक्सरसाइज होती है... देखें Video

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह पौधों को पानी देती नजर आ रही हैं.

धर्मेंद्र ने पौधों को पानी देते हुए वीडियो किया शेयर, बोले- अच्छी एक्सरसाइज होती है... देखें Video
धर्मेंद्र (Dharmendra) के फॉर्म का वीडियो हुआ वायरल
  • धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
  • धर्मेंद्र ने पौधों को दिया पानी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपने फॉर्महाउस पर समय बिता रहे हैं. धर्मेंद्र अकसर अपने फॉर्महाउस से फलों और सब्जियों के वीडियो और फोटो भी फैन्स के साथ खूब साझा करते हैं. एक बार फिर धर्मेंद्र (Dharmendra Video) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्टर पौधों को पानी देते नजर आ रहे हैं. पौधों को पानी देने के बाद धर्मेंद्र चाय और पराठे का नाश्ता कर रहे हैं. 

एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) वीडियो में कह रहे हैं, "हेलो दोस्तों, पौधों को पानी देने में भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है. आधा घंटा कर लेता हूं. ये आधा पराठा अच्छी चाय बैठकर पीता हूं. लव यू, बाय." धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप लोगों के लिए प्यार के साथ. खुश रहें, स्वस्थ रहें और मसबूत रहें. सामाजिक दूरी का पालन करें, कोरोना से जल्दी निजात पाने के लिए. प्लीज." धर्मेंद्र (Dharmendra Twitter) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने फॉर्महाउस से एक और वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एक्टर अपनी खराब हुई घास काटने वाली मशीन को दिखा रहे थे. वीडियो में धर्मेंद्र (Dharmendra) कह रहे थे कि किसान को कुछ-ना-कुछ तकलीफ होती ही रहती है और उसे हर मुश्किल से गुजरना आता है. बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) का असली नाम धरम सिंह देओल है. धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा. धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे. धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Video, Dharmendra Video Viral, Dharmendra Farmhouse Video, Dharmendra Twitter, Dharmendra Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com