- धर्मेंद्र ने फिर शेयर किया वीडियो
- मेथी का पराठे खाते हुए दिखाया अपना बंगला
- खूब वायरल हो रहा है उनका वीडियो
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फार्म हाउस पर समय बीता रहे हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने फार्म हाउस के वीडियो फैन्स के लिए पोस्ट करते रहते हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. धर्मेंद्र इस वीडियो में फैन्स को अपना बंगला दिखा रहे हैं. साथ ही वो मेथी के पराठे का खा रहे हैं. धर्मेंद्र के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. धर्मेंद्र (Dharmendra Video) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
जरीन खान ने खुले मैदान में यूं दौड़ाई बुलेट, देखते रह गए बॉडीगार्ड्स- देखें Video
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
धर्मेंद्र (Dharmendra) द्वारा शेयर किए इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने लिखा: "ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा. वो जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो. लव यू. चीयर अप." धर्मेंद्र ने इस तरह इस वीडियो का कैप्शन लिखा. उनके वीडियो पर एक फैन्स ने लिखा: "मॉर्निंग पाजी. जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आप से सीखा. अच्छा इंसान कैस बना जाता है. और लोगों के दिलों में अपने लिए कैसे बनाई जाती है. लव यू धरम पाजी."
तैमूर अली खान एयरपोर्ट पर ही अचानक लगे रोने फिर पापा सैफ अली खान ने यूं कराया चुप- देखें Video
बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) का असली नाम धरम सिंह देओल है. धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा. धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे. धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं