विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2020

धर्मेंद्र का घर अंदर से है इतना खूबसूरत, बारिश के कारण ड्राइंग रूम में ही टहलते नजर आए एक्टर- देखें Video

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने आलीशान घर के अंदर सैर करते नजर आ रहे हैं.

धर्मेंद्र का घर अंदर से है इतना खूबसूरत, बारिश के कारण ड्राइंग रूम में ही टहलते नजर आए एक्टर- देखें Video
धर्मेंद्र (Dharmendra) बारिश के कारण आलीशान घर में ही टहलते आए नजर
  • धर्मेंद्र बारिश के कारण घर में ही टहलते आए नजर
  • घर में चारों और लगी हैं धर्मेंद्र की तस्वीरें
  • बॉलीवुड के ही मैन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र (Dharmendra) भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं. अपने वीडियो और फोटो साझा कर एक्टर अकसर अपने फैंस से बातें भी करते हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने आलीशान घर के अंदर सैर करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि बाहर बारिश हो रही है, इसलिए वह करीब आधे घंटे से लता मंगेशकर के गाने सुनते हुए घर में ही टहल रहे हैं. धर्मेंद्र का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने वीडियो में घर के अंदर ही टहलते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह लता मंगेशकर के गाने भी सुन रहे हैं. धर्मेंद्र के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके घर में चारों और केवल उन्हीं की ही फोटो लगी हुई है. यहां तक कि सोफे के कुशन पर भी धर्मेंद्र की तस्वीरें बनी हैं. एक्टर ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "बारिश में...करीब आधे घंटे से अंदर ही टहल रहा हूं. लता जी के पुराने गाने सुन रहा हूं और अपने कॉलेज के दिनों को याद कर रहा हूं. भगवान की कृपा रहे, एक नई मूवी के लिए तैयार हो रहा हूं. आप सभी की शुभकामनाएं चाहिए."

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने वीडियो को साझा करते हुए बताया कि वह जल्द ही एक नई फिल्म अपने फैंस के लिए लेकर आएंगे. बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) का असली नाम धरम सिंह देओल है. धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा. धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे. धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Video, Dharmendra Walks In Drawing Room, Dharmendra Beautiful House Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com