विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

हेमा मालिनी का मजाक उड़ाना धर्मेंद्र को पड़ा महंगा, मांगी माफी और करनी पड़ी- तौबा तौबा...

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने हाल ही में हेमा मालिनी को लेकर एक ट्वीट किया था. इसको लेकर अब धर्मेंद्र ट्विटर पर हेमा मालिनी (Hema Malini) से माफी मांग रहे हैं.

हेमा मालिनी का मजाक उड़ाना धर्मेंद्र को पड़ा महंगा, मांगी माफी और करनी पड़ी- तौबा तौबा...
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने हेमा मालिनी से मांगी माफी
  • सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से मांगी माफी
  • धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा, हमको माफी दई दो
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धर्मेंद्र का ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) आज कल सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में मथुरा सीट से सांसद और धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने संसद भवन के बाहर झाड़ू लगाया था. जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया. हेमा मालिनी के संसद में झाड़ू लगाने को लेकर धर्मेंद्र से एक ट्विटर यूजर ने पूछा था कि क्या असल जिंदगी में हेमा ने कभी झाड़ू उठाई है. अपने फैन के इस ट्वीट पर धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए कहा, 'हां फिल्मस में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी. मैंने मगर बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है. मैं झाड़ू में माहिर था. मुझे सफाई बहुत पसंद है.'

पतंजलि पर ट्वीट कर बुरे फंसे जावेद जाफरी, सोशल मीडिया पर किसी ने दी नसीहत तो किसी ने पूछी साइंस की नॉलेज

धर्मेंद्र (Dharmendra) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और फैन्स ने धर्मेंद्र की खूब तारीफ भी की थी. अब धर्मेंद्र का एक और ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है. इसमें धर्मेंद्र हेमा मालिनी (Hema Malini) से माफी मांगते नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ भी कह बैठा हूं....कुछ भी कल भावना को....कुछ भी समझ बैठे हैं यार लोग....ट्वीट बादशाह, कुछ भी किया....बात झाड़ू की भी....तौबा तौबा....कभी ना करूंगा. हमका माफी दई दो...'

Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खाए गोल-गप्पे, बोलीं- भैया थोड़ा स्पाइसी बनाओ...

धर्मेंद्र (Dharmendra) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैन्स भी उनके इस ट्वीट पर रिएक्ट कर रहे हैं. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) जल्द ही संगीत सिवान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चियर्स- सेलिब्रेट लाइफ' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल भी होंगे. धर्मेंद्र और बॉबी की ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी.    

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Tweet Viral, Hema Malini, Dharmendra Apology To Hema Malini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com