विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2021

Dhanashree Verma को देख जंप करने लगे युजवेंद्र चहल, पूछने पर बताया यह कारण- देखें Video

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Dhanashree Verma को देख जंप करने लगे युजवेंद्र चहल, पूछने पर बताया यह कारण- देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ आईपीएल 2021 (IPL 2021) शुरू से पहले क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इसी बीच फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो चहल संग डांस और जंप कर रहे हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे से पूछने पर इसका कारण भी बता रहे हैं. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें जंप करता देख युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी जंप करने लगते हैं. फिर दोनों एक दूसरे से पूछते हैं कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं. धनाश्री वर्मा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "चाहे डांसर स्टाइल जंप हो या क्रिकेटर स्टाइल जंप्स, बस करो जंप! क्योंकि जब भी आप भी जंप करेंगे तो वॉक करने का चांस मिलेगा. आपने सही चीन सुनी. आदित्य बिरला ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस हर 10 हजार जंप पर एक कृत्रिम लेग जरूरतमंद को डोनेट करेगा. तो आप भी इसमें भाग लें."

बता दें कि धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का हाल ही में 'ओये होये होये' (Oye Hoye Hoye) सॉन्ग रिलीज हुआ है. गाने में धनाश्री वर्मा और जस्सी गिल की केमिस्ट्री देखने लायक है. धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा के जहां इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 34 लाख से ज्यादा है तो वहीं यू-ट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर की संख्या 20 लाख हो चुके हैं. 

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma Jump, Dhanashree Verma Dance Video, IPL 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com