विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2021

धनाश्री वर्मा ने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ गाने पर किया Dance, वायरल हुआ ब्लैक एंड व्हाइट Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पुराने गाने पर साड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

धनाश्री वर्मा ने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ गाने पर किया Dance, वायरल हुआ ब्लैक एंड व्हाइट Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने शेयर किया वीडियो
  • धनाश्री वर्मा ने शेयर किया ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो
  • किशोर कुमार के गाने पर किया शानदार डांस
  • फैन्स कर रहे जमकर तारीफ
नई दिल्ली:

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने लाजवाब डांस के लिए जानी जाती हैं. उनके द्वारा शेयर किये गए वीडियोज झट से वायरल हो जाते हैं. धनाश्री को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं. लोग उनके डांस को काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनके डांस वीडियो की डिमांड करते हुए देखे जाते हैं. इसी क्रम में अब धनाश्री (Dhanashree Verma Dance) का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे एक पुराने गाने पर साड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

धनाश्री (Dhanashree Verma Dance Video) वर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को धनाश्री ने ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट दिया है. वीडियो में वे किशोर कुमार के गाने 'एक लड़की भीगी भागी सी' पर शानदार अंदाज में डांस कर रही हैं. धनाश्री का यह वीडियो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. वे कमेंट के जरिए इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. महज कुछ देर पहले शेयर किये गए इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. धनाश्री के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘कभी चहल के साथ भी नाच लिया करो'. तो एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘डांसिंग क्वीन'.

हाल ही में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Photos) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस पहन ‘बुर्ज खलीफा' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आई थीं. बता दें, पिछले साल धनाश्री और युजवेंद्र (Yuzvendra Chahal) अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com