विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2020

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma का 'दारू बदनाम' पर ताबड़तोड़ डांस- देखें Video

भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री 'दारू बदनाम' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma का 'दारू बदनाम' पर ताबड़तोड़ डांस- देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का 'दारू बदनाम (Daaru Badnaam Song)' गाने पर डांस वीडियो हुआ वायरल
  • युजवेंद्र चहल की मंगेतर का वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा ने 'दारू बदनाम' गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर सबको हैरान कर दिया था. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ सगाई रचाई. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग ही पहचान बनाई है. धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में धनाश्री का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है. 


इस वीडियो में धनाश्री 'दारू बदनाम (Daaru Badnaam Song)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो युजवेंद्र  (Yuzvendra Chahal) की होने वाली वाइफ अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री (Dhanashree Verma Videos) का यह स्टाइल काफी सुर्खियों में है. वीडियो में उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं, धनाश्री के लंबे बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. 

वीडियो को शेयर करते हुए धनाश्री (Dhanashree Verma Video Viral) ने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा पर्सनल फेवरिट है. इस थ्रोबैक को शेयर करने के लिए काफी इंतजार कर रही थी. धनाश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में धनाश्री से सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Video Viral, Dhanashree Verma Dance On Daaru Badnaam Song, Yuzvendra Chahal Fiance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com