विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2020

Dhanashree ने रणबीर कपूर के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, Video देख मंगेतर Yuzvendra Chahal यूं दिया रिएक्शन

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने वेडिंग स्पेशल डांस वीडियो शेयर किया है, जिसने यू-ट्यूब पर भी तहलका मचाकर रख दिया है. अपने वीडियो में धनाश्री वर्मा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Dhanashree ने रणबीर कपूर के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, Video देख मंगेतर Yuzvendra Chahal यूं दिया रिएक्शन
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपने डांस से धमाल मचाकर रखा हुआ है. इन दिनों धनाश्री वर्मा अपने डांस को लेकर काफई सुर्खियों में नजर आ रही हैं. वह हमेशा अपने वीडियो को साझा कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने वेडिंग स्पेशल डांस वीडियो शेयर किया है, जिसने यू-ट्यूब पर भी तहलका मचाकर रख दिया है. अपने वीडियो में धनाश्री वर्मा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि उनका डांस वीडियो देख युजवेंद्र चहल ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया है. 

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) वीडियो में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के 'क्यूटीपाई' सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनकी एनर्जी भी देखने लायक है. वीडियो में धनाश्री वर्मा का डांस वाकई में देखने लायक है. उनके वीडियो को फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनका वीडियो देख क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट किया और हार्ट शेप इमोजी और क्लैपिंग इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इस वीडियो को यू-ट्यूब पर भी शेयर किया है, जिसमें वह स्काई ब्लू लहंगा पहने जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. उनका यह वीडियो यू-ट्यूब पर भी 21वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था. बता दें कि युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपने डांस से धनाश्री वर्मा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. कुछ दिनों पहले मशहूर यू-ट्यूब आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल का समर्थन करने के लिए दुबई भी गई थीं, जहां की फोटो और वीडियो भी उन्होंने शेयर की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Yuzvendra Chahal, Yuzvendra Chahal Dance Video, Dhanashree Verma Dance On Ranbir Kapoor Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com