Deva Review In Hindi: जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की मचअवेटेड फिल्म देवा आज यानी 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. फिल्म में शाहिद कपूर उग्र पुलिस ऑफिसर अवतार में नजर आ रहे हैं. जबकि मलयालम सिनेमा के पॉपुलर निर्देशक रॉशन एंड्रूज ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिरी कैसी है शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की देवा.
फिल्म की शुरूआत शाहिद कपूर और एक एक्सीडेंट के साथ होती है. और फिर शाहिद का स्वैग सेट करने के लिए गाना आता है, जिसमें उनका जबरा डांस देखने को मिलता है. फिल्म के पहले 10 मिनट की कहानी को स्थापित करते हुए देख सकते हैं. पुलिस को लेकर कई बॉलीवुड स्टाइल सीन देखने को मिलते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक अपराधी प्रभात जाधव जेल से फरार है और शाहिद कपूर और उनकी टीम को उसे पकड़ना है. सब कुछ बहुत जाहिर सा है. जैसे कि पहले ही पता चल जाता है कौन सा कैरेक्टर मारेगा और कौन सा गद्दार होगा. प्रभात जाधव के बाद फिल्म एक पुलिस ऑफिस का कत्ल की ओर घूम जाती है.
इंटरवल तक फिल्म कई सवाल और सस्पेंस क्रिएट करने की कोशिश की गई है. लेकिन फर्स्ट हाफ थोड़ा खींचा हुआ है. शाहिद कपूर ने ठीक काम किया है. लेकिन एक्शन कई जगह कन्वींस नहीं करता. शाहिद और पूजा का रोमांटिक सीन जबरदस्ती का लगता है.
फिल्म स्लो है. कुछ सस्पेंस है, जिसे जबरदस्ती बनाया जा रहा है. ना हीरो से कनेक्शन बन पाता है और ना ही विलेन का ही कुछ कोई खबर है. फिल्म की कहानी सेम टू सेम 2013 की मुंबई पुलिस पर आधारित है, जो मलयालम फिल्म है. सिर्फ मर्डर की वजह को बदला गया है. पूजा हेगड़े का रोल ओके है. इम्प्रेस नहीं करती. पूरी मूवी शाहिद कपूर पर बेस्ड है.
रेटिंग: 2/5 स्टार
डायरेक्टर: रोशन एंड्र्यूज
स्टार कास्ट: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं