विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दीपिका पादुकोण ने किया कुछ ऐसा, फोटो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की स्माइल इतनी प्यारी है कि हर कोई भी फिदा हो जाए.

Also Read in
मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दीपिका पादुकोण ने किया कुछ ऐसा, फोटो हुआ वायरल
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
  • दीपिका पादुकोण ने शेयर की फोटो
  • मां संग पोस्ट की स्माइल करते हुए तस्वीर
  • इंटरनेट पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की स्माइल इतनी प्यारी है कि हर कोई भी फिदा हो जाए. इसी मुस्कान से साथ जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी मां संग दिखाई दीं तो सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही होने लगी. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ स्माइल करती हुई दिखीं. बेहद क्यूट तस्वीर में दीपिका का ऐसा अंदाज सिर्फ फिल्मों में ही दिखाई देता है. फोटो को देखकर समझा जा सकता है कि दीपिका की मां के साथ बॉन्डिंग बेहद खास है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस फोटो के साथ शानदार कैप्शन भी दिया.

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने तोड़ दी सगाई, क्रिश्चियन कारिनो से हुआ था रिश्ता

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'उन्हें मुस्कुराने के लिए कोशिश कर रही हूं... लेकिन वो बेहद ही नेचुरल हैं.' दीपिका की मां उज्जला ने जहां ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई तो वहीं दीपिका ने रेड कलर का गाउन पहन रखा है. बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा, अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में अपने प्रदर्शन के लिए ढ़ेर सारी प्रशंसा प्राप्त हुई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई थी.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

जोया अख्तर ने 'Gully Boy' की सफलता पर कहा, मुझे ऐसी फिल्में पसंद हैं जो लोगों से भरी हों

मेट गाला और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरत का जादू बिखेरने के बाद, अभिनेत्री ने आखिरकार साल के अंत में सबसे शानदार शादी कर निश्चित रूप से 2018 की सबसे बड़ी न्यूज़मेकर रहीं.  हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एशिया की 'सबसे सेक्सी एशियाई महिला' के रूप में भी अपना खिताब पुनः प्राप्त किया था. तीन साल में दूसरी बार दीपिका ने ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' द्वारा प्रकाशित शीर्षक हासिल किया है. 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में सूचीबद्ध होने के बाद, अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फोर्ब्स सेलेब 100 की सूची में टॉप 5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला अभिनेत्री बनी गयी है, जिसका हाल ही में अनावरण किया गया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Instagram, Mother Ujjala Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com