सुनील दत्त और नरगिस दत्त एक समय सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते थे. उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. कम ही लोगों को पता होगा कि मशहूर अभिनेत्री और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को उन्होंने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था. मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो "जीना इसी का नाम है" के एक एपिसोड के दौरान, सुनील दत्त ने बताया था कि किरण की एक तस्वीर देखने के बाद उन्हें पूरा यकीन हो गया था कि वह इस इंडस्ट्री में अपना नाम जरूर बनाएंगी. उन्होंने आगे बताया था, उस समय वे एक फिल्म बना रहे थे, इसलिए उन्होंने किरण को फिल्मों में लाने का फैसला किया.
तस्वीर देख कर दिया थो रोल
यह बताते हुए कि कैसे उन्होंने और नरगिस दत्त ने किरण खेर को खोजा. सुनील दत्त ने कहा था, "मुझे याद है कि मैं ही तुम्हें पहली बार मुंबई लेकर आया था. जब मेरी पत्नी (नरगिस दत्त) और मैंने पहली बार तुम्हारी तस्वीरें देखीं, तो तुम एक बेहद टैलेंटेड बैडमिंटन खिलाड़ी थीं. उस समय हम एक फिल्म बना रहे थे और हमने सोचा - 'यह लड़की ज़रूर कुछ बड़ा करेगी, क्यों न इसे फिल्मों में ले आया जाए?'"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
किरण की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए, 'मदर इंडिया' एक्टर ने आगे कहा था, "जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा खुशी है, वह यह है कि मुंबई आने के बाद तुमने सच में बहुत मेहनत की और हार नहीं मानी. फिल्म इंडस्ट्री में सच में बहुत मेहनत करनी पड़ती है."

यह भी पढ़ें - नेशनल अवार्ड विनर सुरेखा सिकरी की अधूरी ख्वाहिश, अमिताभ बच्चन से था कनेक्शन, जाते-जाते दी ब्लॉकबस्टर
अनुपम खेर से की दूसरी शादी
बता दें कि किरण की पहले गौतम बेरी से शादी हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है, सिकंदर खेर. जब अनुपम किरण से मिले, तब वह भी एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से शादीशुदा थे. हालांकि, जब दोनों को अपनी-अपनी शादियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने अपने- अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला किया और शादी कर ली.

यह बताते हुए कि अनुपम का किरण की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर कितना पॉजिटिव असर पड़ा, सुनील दत्त ने आखिर में कहा था, "सबसे बड़ी बात यह हुई कि जब तुम और अनुपम खेर मिले, तो तुम्हारी जिंदगी में एक बहुत बड़ा बदलाव आया - खुशियों का, अवॉर्ड्स का. लोगों ने तुम्हें बहुत हिम्मत दी. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं. मैं तुम्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए बधाई देता हूं."

दीपिका के पापा संग खेली थी बैडमिंटन
किरण ने अपने इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए बताया था, 'हमारी बड़ी जमींदार फैमिली थी, पापा आर्मी में थे. मैं औऱ मेरी बहन प्रकाश पादुकोण (दीपिका पादुकोण के पिता) के साथ इंडिया के लिए बैडमिंटन खेला करते. मैं स्कूल और कॉलेज में ऑलराउंडर हुआ करती थी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं