दीपिका पादुकोण के आगे रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और करण जौहर ने जोड़े हाथ, Video में देखें क्या है वजह...

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें 'सिम्बा (Simmba)' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) के साथ ही उनके पति रणवीर सिंह उनके आगे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण के आगे रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और करण जौहर ने जोड़े हाथ, Video में देखें क्या है वजह...

दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी और करण जौहर का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • दीपिका पादुकोण की फोटो हुई वायरल
  • करण जौहर की पार्टी में हंगामा
  • अजय देवगन और अक्षय कुमार भी आए नजर
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें 'सिम्बा (Simmba)' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) के साथ ही उनके पति रणवीर सिंह उनके आगे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर करण जौहर की पार्टी की है, जिसमें रणवीर सिंह ने बहुत ही धांसू अंदाज में एंट्री मारी थी, और पार्टी में हंगामा मच गया था. लेकिन रोहित शेट्टी, करण जौहर और रणवीर सिंह का यूं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से आशीर्वाद लेना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सिम्बा (Simmba)' हाल ही में रिलीज हुई थी और फिल्म सुपरहिट हो गई है.

'विश्वासम' की एडवांस बुकिंग के लिए मच गया गदर, दीवार और गेट फांदकर पहुंचे फैन्स- देखें Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

The Accidental Prime Minister: अनुपम खेर से मनमोहन सिंह बनने में लगते थे 2 घंटे, Video देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) करण जौहर (Karan Johar) की पार्टी में हैं और खूब धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. करण जौहर की पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह जमकर डांस कर रहे हैं, और उनकी एंट्री तो वाकई कमाल है. वैसे भी रणवीर सिंह के पांव इन दिनों जमीन पर नहीं है. दीपिका पादुकोण से शादी के बाद उनकी पहली रिलीज 'सिम्बा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, और उनके करियर की ये सबसे बड़ी सोलो हिट बन गई है. ऐसे में रणवीर सिंह का ये बिंदास अंदाज तो बनता ही है. 

PM Narendra Modi First Poster: 'पीएम नरेंद्र मोदी' का फर्स्ट लुक रिलीज, विवेक ओबेरॉय बने हैं प्रधानमंत्री मोदी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

सपना चौधरी ने पंजाबी ढोल पर लगाए हरियाणवी ठुमके, Video ने उड़ाया गरदा

करण जौहर की इस पार्टी में सिर्फ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ही नजर नहीं आए बल्कि रोहिश शेट्टी के साथ उनके फेवरिट एक्टर अजय देवगन भी थे. यही नहीं, इस पार्टी में अक्षय कुमार भी नजर आए. रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार एक्शन अंदाज में दिखेंगे.

रानी चटर्जी का ठंड के मारे हुआ बुरा हाल तो घुस गईं रजाई में...Video हुआ वायरल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया कुछ ऐसा काम मम्मी बोलीं- आते ही शुरू...देखें Video

वैसे भी रोहित शेट्टी ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर बन गए हैं और वे बैक टू बैक 8 ऐसी फिल्में दे चुके हैं जिन्होंने 100 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया है. उधर, रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'गली बॉय (Gully Boy)' भी काफी सुर्खियों में हैं. इसमें रणवीर सिंह रैपर के रोल में हैं और उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी. 'गली बॉय (Gully Boy)' को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...