विज्ञापन

गोलमाल 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री ? इस रोल से करेंगे अजय देवगन का जीना मुश्किल

'गोलमाल' सीरीज भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है. पहली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और अब तक चार पार्ट्स आ चुके हैं, जो दर्शकों को हंसी-मजाक और पागलपन भरी कहानियों से भरपूर मनोरंजन देते हैं

गोलमाल 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री ? इस रोल से करेंगे अजय देवगन का जीना मुश्किल
गोलमाल 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री ?

'गोलमाल' सीरीज भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है. पहली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और अब तक चार पार्ट्स आ चुके हैं, जो दर्शकों को हंसी-मजाक और पागलपन भरी कहानियों से भरपूर मनोरंजन देते हैं. इस बार 'गोलमाल 5' को और बड़ा और भव्य बनाने की तैयारी है. वहीं अक्षय कुमार अब 'गोलमाल 5' में शामिल हो गए हैं. रोहित शेट्टी की इस मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार अजय देवगन के खिलाफ मुख्य खलनायक का किरदार निभाएंगे. यह खबर बॉलीवुड में बड़े कास्टिंग सरप्राइज के रूप में सामने आई है.

ये भी पढ़ें: रामायण में कैसा है रणबीर कपूर का लुक, दूरदर्शन के राम ने खोला फिल्म से जुड़ा राज

गोलमाल 5 की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में फैंटेसी एलिमेंट्स भी होंगे और कहानी नई होगी, लेकिन पुरानी वाली मस्ती और कैओस बरकरार रहेगा. अजय देवगन फिर से लीड रोल में हैं. उनके साथ पुराने कलाकार अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्वनी खलसेकर वापस लौट रहे हैं. शरमन जोशी के भी आने की संभावना है. करीना कपूर खान की वापसी अभी कंफर्म नहीं हुई है.

कभी शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है, जो अजय देवगन के साथ उनकी छठी फिल्म होगी. पहले दोनों 'सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. अक्षय कुमार कॉमेडी में माहिर हैं और उन्होंने 'हेरा फेरी', 'हाउसफुल' और 'वेलकम' जैसी हिट फ्रेंचाइजी में काम किया है. अब खलनायक के रूप में देखना रोचक होगा. फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 के अंत में मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होगी. अक्षय कुमार अभी अनीस बजमी की विद्या बालन के साथ कॉमेडी फिल्म पूरी कर रहे हैं. सिक्योरिटी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, जिसमें लोकल पुलिस और रोहित शेट्टी की प्राइवेट टीम शामिल है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golmaal 5, Akshay Kumar, Rohit Shetty, Ajay Devgn, Arshad Warsi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com