विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2017

‘पद्मावती’ दीपिका पादुकोण फिर चली हॉलीवुड, इस फिल्म के सीक्वल में करेंगी काम

इस बात की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है. दीपिका पादुकोण ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज में सेरेना उंगर के किरदार में नजर आई थीं.

‘पद्मावती’ दीपिका पादुकोण फिर चली हॉलीवुड, इस फिल्म के सीक्वल में करेंगी काम
नई दिल्‍ली: ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण की हर अदा जहां सुर्खियों में हैं, और फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है. इस बीच दीपिका पादुकोण के लिए एक और खुशखबरी और आ गई है. इस साल उनकी हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज. इस फिल्म के साथ उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था. अब खबर आ रही है कि वे विन डीजल के साथ एक और फिल्म करने जा रही हैं. जी हां, यह फिल्म भी ट्रिपल एक्स सीरीज की अगली फिल्म होगी. लेकिन अगर खबरों पर यकीन करें तो दीपिका पादुकोण का रोल इस बार बड़ा होगा और पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण भी.

इस बात की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है. दीपिका पादुकोण ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज में सेरेना उंगर के किरदार में नजर आई थीं. हालांकि फिल्म कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर सकी लेकिन उनके काम को पसंद किया गया. यही नहीं, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को अगली फिल्म में भी लिया जाएगा.
 
इस तरह यह दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में दूसरी फिल्म होगी जबकि प्रियंका चोपड़ा भी हॉलीवुड में इन दिनों काफी व्यस्त हैं. प्रियंका चोपड़ा इस साल बेवॉच में नजर आई थीं, और अभी वे क्वांटिको के सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. लेकिन दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावती’ पर इस समय सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. ‘पद्मावती’ 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है और फिल्म से दीपिका को काफी उम्मीदें भी हैं.

VIDEO: हेमा मालिनी ने दीपिका को बताया आज की ड्रीम गर्ल



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika All About You
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com