विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

दीपिका पादुकोण के लिए शादी के बाद तुरंत बाद आई खुशखबरी, अमिताभ बच्चन के साथ इस लिस्ट में मिली जगह

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं. शीर्ष दस हस्तियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है.

दीपिका पादुकोण के लिए शादी के बाद तुरंत बाद आई खुशखबरी, अमिताभ बच्चन के साथ इस लिस्ट में मिली जगह
दीपिका पादुकोण बनीं सबसे प्रभावशाली भारतीय
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली है. इटली में हुई गुपचुप शादी के बाद जोड़ी बेंगलुरु में 21 नवंबर और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देगी. शादी के तुरंत बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए एक खुशखबरी आई है. जी हां, एक्ट्रेस को देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में जगह मिली है. दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां माना गया है.

दीपिका पादुकोण हुईं मायके रवाना, रणवीर सिंह के साथ चूड़े और मंगलसूत्र लुक में दिखीं; देखें Video

यूगोव (YouGov) के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गयी है. यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किये गये आंकड़ों पर आधारित है. इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है. भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया. 

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने की एक-दूसरे की बुराइयां, दोस्त से बोले- क्यों कर रहा है शादी, देखें VIDEO
   
अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है. इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुयें, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं.

'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट ने किया विदेशी धुन पर डांस, Video से मचाई गदर...

यूगोव ने बयान में कहा, "शीर्ष दस हस्तियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है. हालांकि, दीपिका पादुकोण शीर्ष पर स्थान बनाने में कामयाब रहीं." सूची में पहले पायदान पर अभिताभ बच्चन हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं. तीसरे और चौथे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं. अक्षय कुमार (5वें), विराट कोहली (6वें), आमिर खान (7वें) और शाहरुख खान (8वें) स्थान पर हैं. आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा क्रमश: नौवें और दसवें पायदान पर हैं. सूची में पहली बार प्रवेश करने वाली ओलपिंक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधु को 15वां स्थान मिला है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com