नब्बे के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में तीन खान सितारे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान छाए हुए थे. लेकिन इनका मुकाबला करने वाला एक और अभिनेता था, जिसका नाम था दीपक तिजोरी. दीपक उस समय तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे. 'सड़क' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज की थी. कहा जाता है कि मशहूर फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान वाला किरदार पहले दीपक तिजोरी को मिलने वाला था, लेकिन आखिरी समय में यह रोल शाहरुख को मिल गया.
दीपक तिजोरी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'बाजीगर' फिल्म का विचार सबसे पहले उन्होंने ही निर्देशक अब्बास-मस्तान को दिया था. 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हॉलीवुड फिल्म 'अ किस बिफोर डाइंग' देखने के बाद उन्होंने इस कहानी को बॉलीवुड में बनाने और नकारात्मक किरदार निभाने का सुझाव दिया था. लेकिन आखिरी वक्त में सब बदल गया, और यह फिल्म शाहरुख खान के नाम हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद दीपक तिजोरी सहायक किरदारों तक सीमित हो गए और धीरे-धीरे मुख्य धारा की फिल्मों से दूर हो गए. हालांकि, उन्होंने अभिनय और निर्देशन में काम जारी रखा. बढ़ती उम्र को दीपक ने बड़े स्टाइलिश अंदाज में अपनाया है. 63 साल की उम्र में भी दीपक तिजोरी खुद को फिट और स्टाइल में रखना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर तस्वीरें जमकर वायरल होती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं