विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2021

नोरा फतेही ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, फैन्स ने यूं की जमकर तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और आइकॉनिक स्टाइल के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. सोशल मीडिया पर नोरा काफी एक्टिव रहती हैं.

नोरा फतेही ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, फैन्स ने यूं की जमकर तारीफ
नोरा फतेही ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और आइकॉनिक स्टाइल के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. सोशल मीडिया पर नोरा काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपने इंस्टाग्राम पर धुंआंधार पोस्ट शेयर पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उनके फोटो और वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं. हाल ही में नोरा ने एक बेहद ही ग्लैमरस फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे देख फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. 

लेटेस्ट फोटोशूट वायरल 
हाल ही में नोरा ने एक फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है इस फोटो में देखा जा सकता है कि नोरा लाइम येलो कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं. खुले बाल और न्यूड मेकअप हाथ में हैंड बैग और हैंगिंग ईयरिंग्स में नोरा बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं कि- "माफ कीजिएगा, लेकिन मेरे आसपास भी कोई नहीं है." एक्ट्रेस के अदा के साथ ही उनका ये कैप्शन फोटो पर चार चांद लगा रहा है. इस तस्वीर को शेयर किए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस तस्वीर पर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेती हैं.  

इस फिल्म में आएंगी नजर
नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस से नोरा फतेही का करियर शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई गानों में देखा गया. खासकर 'दिलबर' और 'गर्मी' सॉन्ग ने नोरा फतेही को सबसे खास पहचान दिलाई है. नोरा हाल ही में 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में नजर आई थीं. इससे पहले नोरा 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग में दिखाई दी थीं. नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Viral Photo, Nora Fatehi Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com