Happy Birthday Remo D'souza: बॉलीवुड के शानदार कोरियोग्राफर और डांस रियलटी शो के बादशाह रेमो डिसूजा एक शानदार डांसर होने के साथ साथ लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. एक लंबे संघर्ष के बाद रेमो ने डांस की दुनिया में अपना एक मुकाम हासिल किया है. रेमो की जिंदगी के साथ साथ उनकी प्रेम कहानी भी बहुत अनोखी और बेहद प्यारी है. आपको बता दें कि रेमो की शादी को 25 साल हो चुके हैं और वो अब भी अपनी पत्नी से उतना ही प्यार करते हैं औऱ लोग इस प्यारी जोड़ी को देखकर वाकई हैरत जाहिर करते हैं.
इस तरह शुरू हुई रेमो और लिजेल की प्रेम कहानी
रेमो ने अपनी स्टूडेंट लिजेल के साथ 1998 में शादी की थी. लिजेल एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती है. ये वो वक्त था जब रेमो डांसर बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे और बीच बीच में लोगों को डांस भी सिखाते थे. इस दौरान लिजेल उनसे डांस सीखने आई और डांस सीखते सीखते दोनों को प्यार हो गया.उस वक्त लिजेल काफी लापरवाह थी, वो डांस में गलती करतीं तो रेमो सजा के तौर पर उनको क्लास से बाहर खड़ा कर देते थे. हालांकि दोनों ने कम ही उम्र में शादी कर ली लेकिन इस शादी को निभाने में कोई भी पीछे नहीं रहा.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
बीवी को बताया लकी
रेमो डिसूज़ा ने कई बार कहा है कि लिजेल ने उनको सफल इंसान बनाने में काफी मदद और मेहनत की है. आज वो जो भी हैं, अपनी पत्नी के साथ की वजह से हैं. लिजेल की बात करें तो वो एक सुपरवुमेन की तरह ना केवल रेमो का उत्साह बढ़ाती हैं बल्कि परिवार और बच्चों के साथ साथ कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर भी जानी जाती हैं.
तीन बार कर चुके हैं शादी
रेमो लिजेल से इतना प्यार करते हैं कि वो अपनी शादी के 25 सालों में तीन बार शादी कर चुके हैं. वो अलग अलग रीति रिवाज से तीन बार शादी कर चुके हैं और उनका कहना है कि इससे उनके बीच का प्यार और ज्यादा बढ़ा है. इस जोड़े के दो बच्चे हैं, एक बेटे का नाम ध्रुव है और दूसरे बेटे का नाम गेब्रिएल है. टीवी पर आए रियलटी शो डांस प्लस के दौरान एक बार मिथुन चक्रवर्ती ने रेमो और लिजेल की लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था कि जब दोनों के बीच प्यार हुआ तो रेमो दिन में सौ बार लिजेल को मिस्ड कॉल किया करते थे. उस समय रेमो के पास पैसे नहीं होते थे और कॉल करना काफी महंगा था. तब रेमो मिस्ड कॉल करके ही काम चलाया करते थे लेकिन लिजेल इससे काफी खुश होती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं